मानसून में सफर करने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 05:29 PM (IST)

ट्रैवलिंगः अच्छे मौसम में ही घूमने का मजा आता है। मानसून के दौरान सफर करने का अलग ही अानंद आता है। दरअसल, मानसून के मौसम में प्रकृति खूबसूरती और ज्यादा अच्छी लगती है। अगर आप भी नेचर लवर है तो इस मौसम में घूमने-फिरने के लिए जाएं। आज हम आपको कुछ एेसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो मानसून में घूमने के लिए बैस्ट है। 

1. मोरनी, हरियाणा
इस मौसम के लिए मौरनी बैस्ट ऑपशन है। मानसून के मौसम यहां का प्राकृतिक नजारा बड़ा ही मनोहारी होता है। यहां पर स्विमिंग पूल, रोलर स्केटिंग रिंक और बच्चों के लिए खेल के मैदान भी है।

2. मांडू, मध्यप्रदेश
मानसून के समय यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है। यहां पर देखने के लिए पुरानी इमारतें हैं। मानसून के दौरान मांडू की यादगार यात्रा को लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे। 

3. पंचमढ़ी, मध्यप्रदेश
पंचमढ़ी मध्यप्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में यहां का नजारा देखने योग्य है। यहां के 12 वाटरफॉल्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते रहते हैं। पहाड़ियों से घिरा यह जगह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है।  

4. लोनावाला, महाराष्ट्र
बारिश के मौसम में घूमने के लिए लोनावाला बैस्ट जगह है। इस मौसम में यहां की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। यहां का वाटरफॉल कपल्स की लोकप्रिय जगह है। 

5. वायनाड, केरल
‘गॉड आॅन कंट्री’ के नाम से मशहूर केरल के वायनाड में मानसून के दौरान पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती हैं। यहां की खास बात यह है कि हर साल मानसून के दौरान यहां के टूरिज्म आॅर्गेनाइजेशन मानसून टूरिज्म कार्निवल का आयोजन करते हैं, जिसमें कई लोग शामिल होते है। 

Punjab Kesari