पहली बार है घूमने का प्लान तो आपके लिए बेस्ट रहेंगी भारत की ये जगहें

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 05:41 PM (IST)

लोग ज्यादातर घूमने के शौकीन होते हैं। मगर अक्सर बिजी लाइफ स्टाइल के कारण उन्हें घूमने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई लोग बार-बार घूमने की प्लानिंग की तो करते हैं मगर जा नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारत की 5 शानदार जगहों के बारे में बताते हैं। यहां पर आप पार्टनर या फैमिली के साथ कभी भी घूमने जा सकते हैं...

आगरा

आप घूमने के लिए आगरा जा सकते हैं। यहां पर आप प्यार का प्रतीक ताजमहल देख सकते हैं। इसके साथ ही आगरा का किला, जामा मस्जिद, खास महल  चीनी का राउजा, पंच महल, सुर सरोवर आदि घूमने जा सकते हैं। आप यहां पर पार्टनर या फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

जयपुर

पिंक सीटी के नाम से मशहूर जयपुर भी घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह राजस्थान का एक बेहद मशहूर शहर है। यहां पर आपको पारंपरिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। जयपुर में आप अंबर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, बिरला मंदिर, राम निवास उद्यान,.जल महल, आमेर का किला आदि देख सकते हैं। ये किले जयपुर के आकर्षण के मुख्य केंद्र है। इसके अलावा आप यहां पर राजस्थानी जायके का स्वाद चखना ना भूलना।

शिमला

अगर आप न्यूली मैरिड है तो पार्टनर के साथ शिमला जाने का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल आसानी से जीत लेगी। कुफरी, चैल, नारकंडा, जाखू मंदिर, मॉल रोड आदि शिमला के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके अलावा एडवेंचर के शौकीन यहां पर याक की सवारी और घुड़सवारी आदि का मजा ले सकते हैं।

केरल

अगर आप नेचर लवर है तो केरल घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको अंदर से शांति व सुकून का एहसास होगा। केरल की नदी, झील-झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, मैदान आदि आपका दिल आसानी से जीत लेंगे।आप केरल में साउथ इंडियन फूड का स्वाद चख सकती है। यहां पर आप केरला टूरिस्ट प्लेस, अल्लेप्पी, मुन्नार, कोच्चि, कुमारकोम, देवीकुमल में घूमकर अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं। आप केरल में बोट राइड का भी लुत्फ उठा सकती है।

गोवा

अगर आप नाइट लाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। यहां पर आप पार्टनर के साथ अलग-अलग बीच पर घूम सकते हैं। इसके साथ ही बोट राइड, राफ्टिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। शाम के समय बीच पर सनसैट का नजारा आपको बेहद पसंद आएगा।

 

Content Writer

neetu