पार्टनर के साथ अक्टूबर में जाए यहां घूमने, नहीं करेगा लौटने का मन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 05:57 PM (IST)

कपल्स के लिए एक दूसरे के साथ वक्त बिताना बहुत जरुरी होता है। वहीं अगर आप आने वाले महीनों में अपने पार्टनर के साथ घुमने का प्लान कर रहे हैं तो अक्टूबर का महीना बेस्ट है। यह एक ऐसा महीना है जब पूरे देश में मानसून खत्म होने वाला होता है और हल्की-हल्की सर्दियां दस्तक देने लगती हैं। इस समय क्योंकि न अधिक गर्मी पड़ती है न अधिक सर्दी तो पार्टनर के साथ घूमने का मज़ा भी दोगुना हो जाता है।

अगर अब आपका मन भी अपना बैग पैक करके घर से निकलने को हो रहा है तो इन खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान बनाए

मसूरी

अगर आप दिल्ली या पंजाब साईड से है और वादियों का मज़ा लेना चाहते हैं तो मसूरी एक बेहतरीन और खूबसूरत जगह है। कहा जाता है मसूरी फैमली वेकेशन और हनीमून के एक बेहतरीन जगह है। हिमालय की तलहटी पर मौजूद मसूरी को 'क्वीन ऑफ हिल्स' के रूप में भी जाना जाता है। यहां एक बार पार्टनर के साथ अक्टूबर में घूमने के बाद शायद आप घर लौटकर आना भूल जाएं। 

PunjabKesari

 

पचमढ़ी 

मध्य प्रदेश में अगर घुमना चाहते हो तो पंचमढ़ी बेस्ट है। यह एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। अक्टूबर के महीने इस जगह की खूबसूरत बेहद ही निराली होती है क्योंकि, पेड़-पौधे में नए-नए पत्ते खिलने लगते हैं।यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक नज़ारे किसी भी कपल्स को अपना बनाने के काफी है। सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में फेमस यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। 

PunjabKesari

 

जोधपूर

ब्लू सिटी के नाम से मशुहर जोधपूर अपने फोर्ट, झीले और एतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है।  यहां आप पार्टनर के साथ झीलों में बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहां डेजर्ट सफारी का भी लुफ्त उठाना न भूलें।

PunjabKesari

 

ऊटी

ऊटी तमिलनाडु राज्य के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में शुमार है। आपको बता दें कि ऊटी को प्रत्येक वर्ष लाखों लोग विजिट करने जाते हैं।

PunjabKesari

यहां पर आप खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते है और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static