Travel Tips: आपका मन मोह लेंगे गुवाहाटी के ये अद्भुत पर्यटक स्थल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 04:04 PM (IST)

गुवाहाटी पूर्वी-उत्तर भारत में स्थित असम का सबसे बड़ा व एक ऐतिहासिक शहर है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे में बसे इस खूबसूरत शहर में घूमने की कई जगहें हैं। वीकेंड में खासतौर पर लोग यहां घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप गुवाहाटी जाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको यहां के 5 खास पर्यटक स्थल के बारे में बताते हैं...

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी के मुख्य आकर्षण में से एक है।  पूर्वी  हिमालय की तलहटी में स्थित यह उद्यान एक ऐतिहासिक स्थल है। इस क्षेत्र में बहुत अधिक झीलें और जल निकाय हैं। आप यहां पर हाथियों, बाघों, गैंडों, हॉर्नबिल, बत्तख और सारस आदि पशु-पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर खूबसूरत बाग को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

कामाख्या मंदिर

गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह गुवाहाटी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक व प्रसिद्ध मंदिर है। सती माता के इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में हर साल भारी संख्या में लोग माता के दर्शन करने आते हैं। बता दें, सितंबर और अक्तूबर महीने दौरान दुर्गा पूजा के पर्व पर यहां पर शानदार व भव्य उत्सव होता है। इस दौरान भारी मात्रा में भक्त आते हैं।

गुवाहाटी तारामंडल

गुवाहाटी तारामंडल खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यह गुवाहाटी की फेमस जगहों में से एक माना गया है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां पर आप ब्रह्मांड के बारे में अधिक जान सकते हैं। ऐसे में आप बच्चों को यहां लेकर जा सकते हैं। यहां पर उनकी सैर होने के साथ ज्ञान में वृद्धि भी होगी।

नेहरू पार्क

नेहरू पार्क गुवाहाटी का सबसे फेमस पर्यटन स्थल है। यहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से घिरे नेहरू पार्क में आप अलग अनुभव करोंगे। आप बच्चों के साथ यहां घूमने जा सकते हैं। पार्क में आप फोटो क्लिक करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

ड्रीमलैंड अम्यूजमेंट पार्क

अगर आप शांत माहौल में घूमना चाहते हैं तो गुवाहाटी के ड्रीमलैंड पार्क जरूर जाए। यह गुवाहाटी की घाटियों के बीच स्थित एक मजेदार हॉटस्पॉट है। यहां पर आप शांत प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं। आप यहां शांति व सुकून महसूस करेंगे। फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह बेस्ट जगह मानी गई है। यहां पर आप वॉटर स्लाइड जैसे कई एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं।

pc: pinterest

 

Content Writer

neetu