उदयपुर के इन शहरों में बीताएं इस  बार की Vacation

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 04:59 PM (IST)

भारत में  पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं जिनका आप रुख कर सकते हैं। हर शहर की परंपरा, खानपान और रीति-रिवाज भी अलग-अलग हैं। खाने की बात करें तो राजस्थान को कोई टक्कर ही नहीं दे सकता। यहां के तीखे और मसालेदार व्यंजनों का लुत्फ लेने के लिए पर्यटक इन शहरों की सैर करते हैं। राजस्थान के उदयपुर की बात करें तो अपनी झीलों और किलों के लिए ये सैलानियों का दिल मोह लेता है। तो चलिए आज आपको उदयपुर की कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं...

उदयपुर सिटी पैलेस 

उदयपुर का सिटी पैलेस देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। ये राजमहल शाही रीति-रिवाजों के मुताबिक बनाया गया है। पछौला झील के किनारे पर बना हुआ राजमहल पर्यटकों को बहुत ही आरामदायक महसुस करवाता है। यहां पर आप संस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ चित्र कला भी देख सकेंगे। 

दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन 

दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन एक बहुत ही सुंदर रॉक और फाउंटेन गार्डन है। यहां से आप शहर के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा आप यहां पर सूर्यास्त देखने के लिए भी सुदंर जगह का रुक कर सकते हैं। 

मॉनसून पैलेस 

ये जगह उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित है। इस पैलेस का नाम महाराणा सज्जन गढ़ के नाम पर रखा गया था। वही इस पैलेस के सरंक्षक भी थे। यहां पर राजपूतों की वास्तुकलाएं भी बनी हुई हैं। इस पैलेस पर मेवाड़ों के राजवंश ने काफी लंबे समय तक शासन किया था। ऊंचे-ऊंचे टावरों, बालकनियों और स्तंभों से बना ये पैलेस पुरानी चित्रकलाओं को दर्शाता है। 

पिछोला झील 

ये झील उदयपुर के प्राचीन झीलों  में से एक है। सूर्यास्त के बाद आप यहां पर नाव यात्रा का नजारा देखकर मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। इसके अलावा आप जहां के जग मंदिर की सैर भी कर सकते हैं। ये मंदिर आपको एक अलग ही तरह की शांति का एहसास करवाएगा। 

फतेह सागर लेक 

शांत वातावरण का लाभ उठाने के लिए आप फतेह सागर लेक का रुख भी कर सकते हैं। इस झील में आप नौका विहार का आनंद भी ले  सकेंगे। इस झील का नाम उदयपुर और मेवाड़ के राजा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया था। इसके अलावा आप इस झील में अलग-अलग तरह की नौकाएं भी देख सकेंगे। 

Content Writer

Vandana