भारत के ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बेस्ट रहेंगी ये जगह

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 06:34 PM (IST)

भारत अपनी संस्कृति के साथ ऐतिहासिक जगहों से भी मशहूर है। वहीं भारत के ह्रदय राज्य यानि मध्य प्रदेश में भी घूमने के लिए बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो हर किसी को बेहद पसंद आएंगे। इनमें से अहिल्या घाट, ओंकारेश्वर बांध एक है। इसके साथ ही नर्मदा व कावेरी नदी के संगम पर स्थित ओंकारेश्वर भारतीय लोगों द्वारा बेहद ही पवित्र और पूजनीय स्थल है। ये जगह पूरे भारत में एक हिल स्टेशन की तरह मशहूर है। कहा जाता है कि यह जगह ओम की आकृति में दिखाई देती है। चलिए आज हम आपको ओंकारेश्वर की खास जगहों के बारे में बताते हैं...

अहिल्या घाट

ओंकारेश्वर में वैसे तो कई घाट है। मगर अहिल्या उन सबमें सबसे मशहूर है। यहां पर लो पानी में डुबकी लगाना पसंद करते हैं। यहां पर एक जगह पर घाट और दूसरी ओर मंदिर ही मंदिर स्थापित है। अन्य घाट की तुलना में इस घाट के पानी को बेहद साफ माना जाता है। ऐसे मेंहर साल भारी मात्रा में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

ओंकारेश्वर बांध

मानसून दौरान लोग खासतौर पर ओंकारेश्वर बांध घूमने आते हैं। नर्मदा नहीं पर स्थित यह बांध पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। वहीं स्थानीय लोग यहां पर पिकनिक का मजा लेने भी आते हैं।

ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिगं मंदिर

ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिगं मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह बस स्टैंड से करीब 650 मीटर की दूरी पर स्थापित है। यहां पर हर साल भक्त यात्रा करने आते हैं। मंदिर में भगवान के दर्शन सुबह 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक किए जा सकते हैं।

काजल रानी गुफा

मुख्य मंदिर से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर काजल रानी गुफा स्थापित है। यहां पर आपको प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के साथ इतिहास को जानने का भी मौका मिलेगा। आप यहां पर गोविंद भगवतपाद गुफा भी घूमने जा सकते हैं।

Content Writer

neetu