स्विट्जरलैंड जा रहे है तो जरूर घूमें ये मशहूर जगहें, मोह लेंगी हर किसी का दिल

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 01:02 PM (IST)

विदेशी घूमने वाली जगहों में से सबसे बैस्ट है स्विट्जरलैंड। अगर आप प्राकृति प्रेमी है तो आपके घूमने के लिए यह जगह काफी बैस्ट हैं क्योंकि स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश है जिसकी 60 प्रतिशत जमीन एेल्पस पहाड़ों से ढकी हुई हैं। इसके अलावा इसे झीलों का देश भी कहा जाता हैं। यहां कुदरत हर मौसम में अपना अलग रूप दिखाती हैं। यहां घूमने पर मानों लगता है कि हम जन्नत में घूम रहे हो। अगर आप भी स्विट्जरलैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आज हम आपको इस देश की कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखे बिना आपका स्विट्जरलैंड ट्रिप कभी पूरा नहीं हो सकता। आइए जानते है है स्विट्जरलैंड उन मशहूर जगहों के बारे में, जिनकी प्राकृति खूबसूरती हर किसी को मोहल लेती है। 


 
1. जंगफ्रोज
जंगफ्रोज, समुद्र तल से 4158 मीटर ऊंचाई पर बनी यह यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला है। यहा यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी है। पहाड़ों को काटती हुई ऊपर जाती इस ट्रेन से आप कई प्राकृति दृश्य हैं। गर्मियों में आप यहां आईस स्कींग का लुफ्त उठा सकते है। यहां बॉलीबुड रेस्त्रां बना है जो 15 अप्रैल से 15 सितंबर के मध्य खुलता है। 

 

2. शिल्थॉर्न ग्लेशियर
शिल्थॉर्न ग्लेशियर, विश्व के सबसे खूबृसूरत बर्फ के पहाड़ों में शुमार है। यहां पाइन ग्लोरिया नामक राइड से आप पूरे ग्लेशियर का व्यू ले सकते हैं। इन पड़ावों पर रुककर आप शिल्थॉर्न की खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद कर सकते हैं। 

 

3. ग्लेशियर ग्रोटो
स्विट्जरलैंड जा रहे है तो ग्लेशियर ग्रोटो को निहारना मत भूलिए। यहां आपको कई सुंदर गुफाएं देखने को मिलेगी। इन गुफाओं की दीवारों पर  8,450 लेम्पस जगमगाते हैं। यहां हॉल ऑफ फेम भी है, जहां हस्तियों जैसे करिश्मा कपूर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर कई भारतीय हस्तियों के ट्रैडीशनल ड्रैसेज में फोटो लगे हुए। 

Content Writer

Sunita Rajput