Nature Lovers इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 05:23 PM (IST)

मौसम भले कोई भी हो घूमने के शौकीन मजा लेने के लिए घर से निकल पड़ते हैं। वहीं कुछ लोग एडवेंचर के शौकीन होते हैं तो कई प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने में रुचि रखते हैं। नेचर लवर्स के लिए तो भारत की बहुत सी जगहें मशहूर है। ऐसे में वे शांति व सुकून से अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको भारत की 3 ऐसी जगह बताते हैं, जहां पर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाते हुए शांति से घूम सकते हैं।

कोडाईकनाल

कोडैकनाल या कोडाईकनाल तमिलनाडु राज्य में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह अपनी खूबसूरती व शांत वातावरण से पर्यटकों द्वारा बेहद मशहूर है। आप यहां पर खूबसूरत नदियों, शांत झील, फलों के बगीचे आदि को देखने व बोटिंग का मजा उठा सकते हैं। यहां का प्राकृतिक नजारा व चारों ओर पहाड़ों की खूबसूरती किसी का भी मन अपनी ओर आसानी से खींचने का काम करता है। यहां के यूकेलिप्टस और पाइन के जंगलों से आती स्‍वच्‍छ हवा यहां के वातावरण को सुगंधित और रोमांटिक बना देती है। यहां का सूर्यास्त का नजारा देखने वाला होता है।

 

 

 

नैनीताल

नैनीताल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए घूमने की बेस्ट जगह मानी जाती है। आप यहां पर दोस्तों, फैमिली व पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।मानसून में नैनीताल में हल्की-हल्की बूंदाबांदी आपको खूब पसंद आएगी। इसके अलावा आप यहां की कई खूबसूरत व प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हुए तस्वीरों क्लिक करवाने का लुत्फ उठा सकते हैं।


पुष्कर

ऐतिहासिक व सांस्कृति चीजों को देखने के शौकीन राजस्थान के पुष्कर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप दरगाह शरीफ, ऊंट सफारी या शाम को स्थानीय बाजार में टहलें या बस झील के किनारे बैठने व घूमना का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही पुष्कर का पारंपारिक खाने का स्वाद चख सकते हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu