भारत की इन जगहों पर लें Skydiving करने का मजा

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 03:41 PM (IST)

हवा में उड़ते हवाई जहाज को देखकर अक्सर खुद का मन भी उड़ने का करता है। ऐसे में अगर आप भी खुले आसमान की सैर करना चाहते हैं तो भारत के अलग-अलग शहर में स्काईडाइविंग का मजा ले सकते हैं। इन जगहों पर स्काईडाइविंग के कैंप लगते हैं। इसके साथ ही पर्यटक की सुरक्षा के लिए इसे करने से पहले ट्रेनिंग दी जाती है। चलिए जानते हैं भारत की बेस्ट स्काईडाइविंग की जगहें...

धाना, मध्य प्रदेश

स्काईडाइविंग के शौकीन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 186 किलोमीटर दूरी पर स्थित धाना जा सकते हैं। यहां पर हर साल स्काईडाइविंग के कैंप लगते हैं। स्काईडाइविंग से पहले पर्यटकों को 30 मिनट की ट्रेनिंग दी जाती है। बता दें, यहां पर करीब 4000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कराई जाती है। इसके साथ ही इसपर करीब 35,000 खर्च करने पड़ते हैं।

डीसा, गुजरात

गुजरात का डीसा शहर स्काईडाइविंग के लिए देशभर में मशहूर है। खूबसूरत झीलों वाले इस शहर में स्काईडाइविंग के कई इवेंट्स का आयोजित होता है। ऐसे में अगर आप स्काईडाइविंग के शौकीन हैं तो एक बार डीसा घूमने का प्लान जरूर करें। यहां पर पर्यटकों को पहले करीब 1 से 5 दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। बात इसपर आने वाले खर्चे की करें तो इसके लिए आपको लगभग 33,500 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

पॉन्डिचेरी, तमिलनाडु

पॉन्डिचेरी पर्यटकों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है। आप यहां पर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए स्काईडाइविंग का मजा ले सकते हैं। 10,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग करने का अलग ही अनुभव मिलता है। इसके लिए यहां पर कैंप आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही स्काईडाइविंग करने के लिए आपको करीब 27,000 रुपयों का खर्चा करना पड़ेगा।

pc: pinterest

Content Writer

neetu