अगर आप भी हैं सैल्फी के शौकीन तो आपके लिए बैस्ट हैं ये जगहें

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 07:16 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): युवाओं में दिनों-दिन सैल्फी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हर जगह लोग सैल्फी लेते दिखाई देते हैं। अगर कहीं घूमने जाना हो तो लोग एेसी जगह जाना पसंद करते हैं जोकि सैल्फी के लिए परफैक्ट हो। अगर आप भी सैल्फी के दीवाने है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की सैर जरूर करें। 

1. डल लेक, कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती को देखने की चाहत हर कोई रखता है। डल लेक के पास सैल्फी लेने का अलग ही मजा है।

2. फूलों की घाटी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी बहुत ही खास है। विदेशी लोग भी इस जगह की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। यहां पर सैल्फी लेना काफी यादगार साबित हो सकता है। 

3. पेंगोंग लेक, लद्दाख

वैसे लद्दाख के रोड ट्रिप्स के लिए फेमस है। पेंगोंग लेक को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। फैमिली या फ्रैंड के साथ एक बार जरूर इस जगह की सैर करें। 

4. जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर जाकर आपको बहुत सुकून मिलेगा। यहां पर आप ऊंट की सवारी कर सकते है। ऊंट की सवारी करते समय सैल्फी लेना तो बनता ही है। 

5. बनारस, उत्तर प्रदेश

दुनियाभर में बनारस की एक अलग पहचान है। इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यहां घूमते हुए आपको कई बार सैल्फी लेने के मौके मिलेंगे। 


 

Punjab Kesari