पार्टनर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर जाकर लें Valentine Day मनाने का मजा

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 05:36 PM (IST)

वेलेंटाइन वीक चल रहा है। 14 फरवरी को प्यार भरा दिन वेलेंटाइन मनाया जाएगा। ऐसे में कपल्स इस दिन को मनाने के लिए रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान कर रहे होंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बताते हैं, जहां पर आप अच्छे से पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

आगरा जाना सही

आप इस खास मौके पर आप आगरा घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर प्यार की निशानी ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद, खास महल आदि में जगह पर घूम सकते हैं। साथ ही पार्टनर के साथ अपने यादगार पलों को कैमरे में कैद कर सकती है। 

गोवा में मनाएं जश्न

अगर आप पार्टी लवर है तो आपके लिए गोवा बेस्ट रहेगा। यहां पर आप बीच के पास पार्टनर के साथ घूमने का आनंद मना सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो यहां पर पैरासिलिंग, बनाना राईड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा नाइट में पार्टी करने के साथ खरीदारी, सी फूड का स्वाद चखना ना भूलें। 

गुलमर्ग में लें बर्फ का मजा

अगर आप बर्फ में स्की करना चाहते हैं तो इसके लिए गुलमर्ग का प्लान बनाएं। यहां पर आप ट्रैकिंग, केबल राइस का मजा लेते हुए वेलेंटाइन डे को मना सकते हैं। इसके अलावा यहां का आकर्षण का क्रेंद इग्लू कैफे में पार्टनर के साथ चाय पीने का आनंद जरूर उठाएं। 

गुजरात भी रहेगा सही

अगर आप खाने-पीने के शौकीन है तो इस वेलेंटाइन डे को गुजरात में मनाएं। यहां का खाना ढोकला, ढेबरा, हांडवो, खांडवी, मेथी मुठिया, उंधियू आदि दुनियाभर में फेमस है। बात यहां घूमने की जगहों की करें तो खिजडिया पक्षी अभयारण्य, मरीन नेशनल पार्क आदि है। इसके अलावा अहमदाबाद में बनी सुंदर कंकरिया झील, सापुतारा हिल स्टेशन, गिरनार यहां का मुख्य आकर्षण का क्रेंद है। 

मसूरी जाकर यादगार बनाएं वेलेंटाइन डे

आप ‘पहाड़ों की रानी’ से फेमस मसूरी में जा सकते हैं। यहां पर दिसंबर से फरवरी तक बर्फ रहती है। ऐसे में आप खूबसूरत वादियों व झरनों के अलावा बर्फ का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको शांति व सुकून से पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने का समय मिल सकता है। 

 

Content Writer

neetu