Water View देखने का है शौंक तो एक बार जरूर घूमने जाएं मालदीव

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 03:46 PM (IST)

समुद्र के किनारे कुदरती नजारों का देखने का मजा ही अलग है। कुछ लोगों को पानी के नजारे देखने का इतना शौक होता है कि वह घूमने के लिए ऐसी जगहें ढूंढते हैं जो कुदरती नजारों के करीब हो। आप भी किसी ऐसी जगहों पर घूमने का मन बना रहे हैं तो मालदीव इसके लिए बैस्ट जगह है। इसकी खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। 


ब्लू लैंडस्केप है बहुत खूबसूरत
यहां पर नीले रंग का लैंडस्केप हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस तरह के नजारे में हर किसी का मन खिल उठता है। दोस्त हो या फिर परिवार घूमने का मन है तो आप अगली बार मालदीव का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 


लगून भी है बेहद खास 
पानी के नजारों के साथ-साथ पानी में रहने का भी मन है तो मालदीव का लगून इसके लिए बैस्ट है। यहां पर आर्टीफिशियस पूल्स, वॉटर पूल्स, वॉटर गेम्स का जी भर कर नजारा ले सकते हैं। क्रिस्टल क्लियर पानी में समय बिताने का मजा ही अलग है। 


सोलो ट्रेवलिंग के लिए बैस्ट प्लेस 
मालदीव खूबसूरत होने के साथ-साथ घूमने के लिए बहुत महंगा देश है। इसके अलावा यहां पर सोलो ट्रेवलिंग कर सकते हैं। एकांत में घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। 

 

Content Writer

Priya verma