क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की मशहूर प्लेस, आप भी करें ट्रिप प्लान

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 06:30 PM (IST)

सर्दियों में कहीं बाहर घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है। खासतौर पर त्योहार मनाने में तो अलग ही नजारा मिलता है। चारों तरफ लाइट्स व रंग-बिरंगे पेड़ किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप क्रिसमस मनाने के लिए बेस्ट लोकेश की तलाश में है तो चलिए आज हमको बेस्ट जगह के बारे में बताते हैं। जहां घूमकर आप अंदर से खुशी का अहसास करने के साथ खूब एन्जॉय करेंगे। 

गोवा

क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए गोवा का नाम सबसे पहला लिया जाता है। यहां पर सुंदर बीचों के किनारे आप शाम बीता सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर सेंट कैथेड्रल चर्च, सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस आदि चर्च पर क्रिसमस का त्योहार मना सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा के पब, बार, कॉकटेस और बीच पार्टी का मजा ले सकते हैं। 

पुडुचेरी

क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए पुडुचेरी भी बेस्ट रहेगा। यहां पर अपने बजट के हिसाब से घूमने के साथ इस खूबसूरत जगह पर घूमने का मजा ले सकते हैं। क्रिसमस के दिनों पर पुडुचेरी में अलग ही धूम देखने को मिलती है। इसके अलावा यहां के लजीज खाने का स्वाद भी जरूर चखें। 

केरल

अगर आप शांत व खूबसूरत वादियों का आनंद मनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में केरल आपके लिए सही रहेगा। क्रिसमस के दिनों में केरल ही हर गली व सड़क को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। ऐसे में यह शहर एकदम चमकता हुआ बेहद ही सुंदर दिखाई देता है। साथ ही यहां पर बनी एक ऐतिहासिक चर्च में दूर-दूर से लोग आना पसंद करते हैं। 

मैक्लॉडगंज

सुंदर व बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच घूमने का आनंद मनाने के लिए मैक्लॉडगंज जाना सही रहेगा। यहां पर आप प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए क्रिसमस मनाने का मजा ले सकते हैं। साथ ही इन पलों को यादगार बनाने के लिए फोटो क्लिक  करना ना भूलें। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Content Writer

neetu