शहनाज की ड्रेसेज के आगे Sara-Janhvi फेल, सूट में लगी Proper Patola

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 05:06 PM (IST)

शहनाज गिल इस समय बी-टाउन में खास जगह बनाए हुए हैं। शहनाज का फैशन भी इस समय चर्चा में हैं। फिर वो सूट हो साड़ी हो या कोई ग्लैमर गाउन, शहनाज की हर लुक्स को फैंस का प्यार मिल रहा है। चलिए उनकी कुछ खूबसूरत ड्रेसेज दिखाते हैं जिन्हें फैंस का प्यार मिला।

 शहनाज ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में वेलवेट ब्लू और पर्पल कलर का सूट पहना था। शहनाज का सूट लुक फैंस को वैसे ही बहुत पसंद आता है और यह लुक भी हिट रहा।

ग्लैमर लुक में शहनाज सबको कड़ी टक्कर दे रही हैं। पिंकविला स्क्रीन स्टाइल अवॉर्ड में शहनाज ने रैड गाउन पहना था। इस डीप क्लीवेज गाउन में सना का बोल्ड और सैक्सी अवतार हर किसी को उनकी तरह अट्रेक्ट कर रहा था। शहनाज के इस लुक के चर्चे ही बहुत दिन रहे थे।

पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग पर भी शहनाज सूट में ही नजर आई थी। शहनाज ने पेस्टल कलर का प्लाजो सूट वियर किया था।

अंबानीज के जियो प्लाजा इवेंट में शहनाज के हॉट सेक्सी अवतार ने तो सारा जान्हवी जैसी हर दीवा को फैल कर दिया। डीप क्लीवेज रफ्फल गाउन में शहनाज का ये बोल्ड अंदाज काफी दिन सुर्खियों में रहा था।

आईरा खान की रिसेप्शन में शहनाज गिल गौरव गुप्ता की मेटेलिक शिमरी साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज काफी डीप क्लीवेज था। फैंस को शहनाज का बोल्ड एंड सेक्सी साड़ी लुक भी काफी पसंद आया।

अपनी मूवी थैंक्यू फॉर कमिंग की प्रमोशन में शहनाज ने एक इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी जिसके साथ मैचिंग ब्लेजर था जो बनारसी सिल्क फैब्रिक में था। गले में मैचिंग चौकर सेट पहनकर शहनाज ने अपनी लुक को इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक दी थी।

Content Writer

Vandana