Dipika Kakkar के सिंपल पहनावे को बहुत पसंद करती हैं लड़कियां, देखिए उनके Best Outfits

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 12:38 PM (IST)

ससुराल सिमर का से घर-घर में फेमस होने वाली दीपिका कक्कड़ अब फेमस यू-ट्यूबर भी हैं शादी और बच्चे के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया लेकिन अपने ब्लॉग के जरिए काफी फेमस  हो गई। सिर्फ ब्लॉग ही नहीं लोगों को दीपिका का सिंपल लाइफस्टाइल और एकदम सिंपल पहरावा भी बहुत पसंद आता है। शादी के बाद दीपिका ने इस्लाम कबूल लिया। उनका पहरावा भी बिलकुल सिंपल सोबर हो गया। वह ज्यादातर सूट्स में शरारा अनारकली सूट्स ही पहनती हैं। चलिए आपको उनके कुछ सूट्स दिखाते हैं जो लड़कियों को बहुत पसंद आए।

1. झलक दिखला जा के सेट पर बेटे रूहान के साथ पहुंची दीपिका कक्कड़ ने मैहरून कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसके साथ मैचिंग प्लाजो था। सूट पर गोल्डन वर्क था। सूट बहुत ही प्यारा लग रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2. दीवाली के मौके पर दीपिका ने एक आरेंज कलर का अनारकली सूट पहना था जिसका दुपट्टा नेट का था। सूट और दुपट्टे पर गोल्डन गोटा-पट्टी की किनारी थी। ये सूट भी दीपिका पर काफी खिल रहा था। इसके साथ उन्होंने ईयररिंग्स भी बहुत प्यारे पहने थे।

3. दीपिका की यह व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस भी लड़कियों को बहुत ही प्यारी लगी। इसके साथ दीपिका ने सिल्वर ओवरसाइज  ईयररिंग्स और चुड़ियां पहनी थी। 

4. ईद के मौके पर दीपिका ने एक एक्वा ग्रीन कलर प्लाजो सूट पहना था। सूट पर एम्ब्रायडरी वर्क भी बहुत अच्छा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ऑवरसाइज्ड ईयररिंग्स पहने थे।

5. दीपिका ने एक पेस्टल ग्रे कलर का सूट पहना था जिसपर व्हाइट एम्ब्रायडरी वर्क था। साथ में व्हाइट प्लाजो और बड़े गोल साइज के सिल्वर ईयररिंग्स पहने थे। ये कैजुअल सा सूट लड़कियों को बहुत पसंद आया था और इसे कॉपी भी किया था।

6. झलक दिखला जा के सेट पर वह शौहर शोएब इब्राहिम की परफार्मेंस देखने जाती ही रहती हैं। बेटे रूहान के साथ वह पेस्टल पिंक कलर के सिंपल सूट में स्पॉट हुई थी लड़कियों को उनका ये सिंपल लुक भी बहुत पसंद आया था।

7. दीपिका ने एक पीच पिंक कलर का मिरर वर्क सूट पहना था। पूरे सूट पर शीशों का वर्क था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। वैसे दीपिका को सिल्वर कलर की ज्वैलरी बहुत पसंद है। वह ईयररिंग्स की कलैक्शन भी दिखाते हैं। एक सूट उन्होंने पीच पिंक में ही गोटापट्टी वर्क में भी पहना था। 

Content Writer

Vandana