बेहद सिंपल और डिसेंट Aishwarya Rai के Outfits, इस साल Limelight में रहे एक्ट्रेस के 6 Suits

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 12:41 PM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन की सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। आउटफिट्स की बात करें तो ऐश्वर्या सिंपल सूट में ही ज्यादातर नजर आती हैं जिसके साथ उन्होंने हैवी दुपट्टे कैरी किए होते हैं। ऐश्वर्या का ये सिंपल स्टाइल ही फैंस का दिल जीत लेता है।

ऐश्वर्या बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में भी सूट में ही नजर आई । इवेंट के पहले दिन ऐश्वर्या ने ब्लैक गोल्डन कलर का सूट पहना जो फ्लोर लैंथ था। सूट के साथ उन्होंने मैचिंग और हैवी दुपट्टा कैरी किया। सिंपल हेयरस्टाइल और हॉट रेड, सिग्नेचर लिपस्टिक में ऐश बहुत प्यारी लग रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं इवेंट के दूसरे दिन ऐश्वर्या ने ब्लू और गोल्डन कलर का सूट पहना। ऐश्वर्या अभिषेक के साथ ही बेटी आराध्या का एनवेल डे इवेंट अटैंड करने पहुंची। बालों में हल्के वेव और रेड लिपस्टिक। पहले जैसे स्टाइल में ही ऐश्वर्या राय नजर आई और लोगों को प्यारी भी लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें कि साल 2023 में ऐश्वर्या को ज्यादातर इवेंट्स में डिजाइनर सूट में ही देखा गया। चलिए उनके कुछ सूट्स आपको दिखाते हैं।

1. मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय ने रेड-पिंक कलर का सूट पहना था। हेयरस्टाइल पुराना ही था और रेड कलर की लिपस्टिक लगाए ऐश्वर्या बहुत प्यारी लग रही थी। इस तरह के डिसेंट सूट्स महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2. नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी ऐश्वर्या राय, सूट में ही दिखी थी। ऐश्वर्या ने एक ब्लैक कलर का शरारा सूट पहना था। जिस पर मल्टीकलर वर्क था । साइड पर हैवी दुपट्टा और मैचिंग पोटली बैग लिए ऐश्वर्या बहुत प्यारी लगी।हालांकि उनका मेकअप और हेयर स्टाइल पहले जैसा ही रहा।

3. अनंत अंबानी की एंगेजमेंट पार्टी में भी ऐश्वर्या सूट में ही नजर आई थी। ऐश्वर्या राय ने ग्रीन गोल्डन कलर का अनारकली-चूड़ीदार सूट पहना था। दुपट्टा इस सूट के साथ भी बहुत सुंदर था। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी सूट में ही दिखी और प्यारी लग रही थी।

4. अंबानी के गणेश उत्सव में भी ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ट्विनिंग करके पहुंची थी। ऐश्वर्या ने स्काई ब्लू और आराध्या ने लाइट यैलो सलवार सूट पहना था। इस सूट में दोनों की लुक बहुत ही यूनिक लगी। सूट में उनका ग्रेस ही अलग था। तो यह थी ऐश्वर्या राय के वो डिसेंट सूट्स जिसे महिलाओं ने बहुत पसंद किया। ऐश्वर्या के फैशन की यहीं खासियत रही हैं कि उन्होंने हमेशा सादा पहरावा ही पहना है जिसमें  वह एक दम एलीगेंट लगती हैं।

Content Writer

Vandana