रमजान फेस्टिवल पर दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ट्रैडीशनल आउटफिट्स

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 05:09 PM (IST)

रमजान का महीना शुरू हैं और मुस्लिम लोग ईद की तैयारियां भी कर रहें है। करें भी क्यों न आखिर यह दिन मुस्लिम धर्म में काफी महत्व रखता हैं। सभी ईद के मौके नए-नए कपड़ें भी पहनते है। अगर आपने भी अभी तक ईद के मौके पर पहनने वाली आउटफिट का सलेक्शन नहीं किया है तो आज हम आपको कुछ बॉलीवुड हसीनाओं के ट्रैंडी आउटफिट्स दिखाएंगे, जिन्हें आप ईद पर पहन सकती है।  

डस्टर जैकेट्स 


आप बॉलीवुड दीवाज की तरह ईद पर अपने लहंगे और क्रॉप टॉप के साथ डस्टर जैकेट्स ट्राई कर सकती है, जो इन दिनों काफी ट्रैंडी में भी है। 

शरारा सूट 
अगर कुछ डिफरैंट ट्राई करना चाहती है तो बॉलीवुड दीवाज के शरारा सूट से भी आईडिया ले सकते है। आप हैवी घेरे वाले शरारे के साथ लॉन्ग कुर्ती सिलवा सकती है और ईद पर स्टाइलिश दिख सकती है। अगर बात कलर की करें तो गर्मियों में लाइट या पैस्टल कलर ही अच्छे लगत है और यह कलर आपको खूबसूरत लुक भी देंगे। 
 

 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on

अनारकली सूट


रमजान के मौके पर आप अनारकली भी ट्राई कर सकती है। अनारकली भी कई स्टाइल के होते हैं, जिनके लिए आप बॉलीवुड दीवाज से आईडिया ले सकती है और ईद पर अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती है। 

अनारकली के साथ प्लाजो


आप चाहे तो अनारकली सूट के साथ प्लाजो पहन सकती है, इसे आपको नया लुक मिलेगा और आप स्टाइलिश भी लगेगी। 

लहंगा


आप चाहे तो आलिया की तरह लहंगा भी ट्राई कर सकती है और उसके साथ हैवी नेकलेस पहन सकती है। 

 

 

Punjab Kesari