शादी के बाद है पहला Valentine तो इन Outfits के साथ करें पति को इंप्रेस

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 12:59 PM (IST)

वैलेंटाइन वीक शुरु हो गया है ऐसे में जहां कपल एक-दूसरे के साथ यह दिन सेलिब्रेट करते हैं। वहीं जिनकी नई-नई शादी हुई हो वो भी अपने पति के साथ इस दिन को मनाते हैं। लेकिन न्यूली मैरिड गर्ल्स इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि वेलेंटाइन डेट पर ऐसे कौन सी आउटफिट्स पहनें जो उनके पति को भी पसंद आएं। आज आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स दिखाते हैं जो आप वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ डेट के दौरान पहन सकती हैं। 

नोरा फतेही की रेड नेट वाली साड़ी आप चाहें तो वियर कर सकती हैं। कैप स्टाइल इस साड़ी में आप भी एक्ट्रेस जैसी गॉर्जियस दिख सकती हैं। कानों में ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।  

अगर आप कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो जान्हवी का यह मैरुन गाउन बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। सिंपल सॉबर गाउन डालकर आप अपने पति को इंप्रेस कर सकती हैं। 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की यह रेड शिमरी वर्क ड्रेस भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगी। साड़ी कम शरारा इस ड्रेस के साथ मैचिंग रेड कोट आपके लुक को और भी निखार देगा। बालों में बन, रेड लिपस्टिक और लाइट मेकअप के साथ अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

आलिया भट्ट की यह रेड-पिंक साड़ी आप चाहें तो ट्राई कर सकती हैं। डबल शेड साड़ी के साथ आप अपनी लुक में एक नया ट्विस्ट एड कर सकती हैं। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और माथे पर बिंदी आपके सिंपल सॉबर लुक को चार-चांद लगा देगी।   

सोनम कपूर का यह फ्लोरल रेड फ्रॉक सूट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप ट्रैडिशनल पहनने की सोच रही हैं तो कुछ इस तरह का वियर कर सकती हैं। बालों में बन, हैवी ज्वेलरी के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

ऑल रेड लुक के लिए आप कृति जैसे लुक ट्राई कर सकती हैं। मैचिंग बैग और शूज, गले नेकपीस और बालों में बन आपके लुक पर एक्स्ट्रा ग्लैमर एड ऑन कर देगा। 

शमिता शेट्टी की यह मैरुन कलर की ड्रेस आप ट्राई कर सकती हैं। मैरुन लिपस्टिक, ओपन हेयर्स और छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहनकर आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

Content Writer

palak