मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद Fish Oil, जानिए सेवन से क्या होंगे लाभ?

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 02:08 PM (IST)

प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी बहुत सी चीजेें हैं जिनके सेवन से मां और बच्चे दोनों को लाभ पहुंचता है। उन्हीं में से एक है फिश ऑयल यानि मछली का तेल। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फिश ऑयल मां और बच्चे के विकास दोनों के लिए बहुत लाभदायक है। आइए जानते हैं विस्तार से...

स्किन एलर्जी से बचाव

लंदन में एक शोध के मुताबिक बात सामने आई है कि जो प्रेगनेंट महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान मछली के तेल का सेवन करती हैं, उनका होने वाला बच्चा उन तमाम हेल्थ और स्किन एलर्जी से बचा रहता है जो नवजात शिशुओं में आम देखने को मिलती है।

तेज दिमाग

शोध में यह बात भी सामने आई है कि फिश ऑयल के सेवन से होने वाले बच्चे का दिमाग तेजी से चलता है। मछली के तेल में पाया जाने वाला ओमेगा-3 उसकी दिमागी कोशिकाओं को तेजी से Work करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र

ओमेगा-3 जहां बच्चे के दिमाग और स्किन के लिए फायदेमंद है, वहीं इसका असर शिशु की पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। आपने अक्सर देखा होगा नए जन्में बच्चों का पेट बहुत जल्द खराब हो जाता है, ऐसे में इस समस्या से मछली का तेल बच्चे को बचाकर रखता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मछली का सेवन जहां आपकी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है, वहीं इसका तेल भी आंखों के लिए लाभदायक है। यदि मां बनने वाली महिला रोजाना फिश ऑयल का सेवन करती है, तो बच्चे को ताउम्र चश्मा लगने की आशंका 30 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

अंगों का विकास

कई बार आपने देखा होगा, कुछ बच्चे जन्म से disable या फिर उनका कोई अंग अधूरा रह जाता है। ऐसा मां के शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। मगर यदि आप रोजाना मछली का तेल इस्तेमाल करती हैं तो बच्चे के अंगों का विकास अच्छे से होगा, साथ ही उसकी हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत होंगी। मां चाहे तो अपनी बॉडी की मसाज भी इस तेल से करवा सकती है।

वजन

जन्म के वक्त बच्चे का वजन न तो जरुरत से ज्यादा होना चाहिए और न ही कम। ऐसे में बच्चे और मां के वजन को ठीक रखने में मछली का तेल काफी लाभदायक होता है।

तो ये थे प्रेगनेंसी के दौरान फिश ऑयल का सेवन करने के 6 फायदे।


 

Content Writer

Harpreet