ये बातें बनाती है आपको दुनिया की सबसे अच्छी मां

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2017 - 06:03 PM (IST)

पेरेंटिंग: दादा-दादी और भाई-बहन का रिश्ता बच्चे के लिए बाद में आता है, सबसे पहला रिश्ता मां-बाप से ही जुड़ा होता है। क्योंकि मां ही होती है, जो बच्चों की पहली टीचर और दोस्त बनती है। फिर वह बेटा हो या बेटी, सब अपनी मां के सबसे नजदीक होते है। इसलिए मां बच्चों की बैस्ट मॉम कहलाती है। आइए जानते है कि किन वजहोें के कारण मां बेस्ट कहलाती है। 

 

1. मां को हामरे बारे में सब पता होता है, कि किस समय हमें क्या चाहिए। हमारे मन में क्या चल रहा है, हम क्या मागना चाहते है। वह हमारे बोलने से पहले ही समझ जाती है।   

 

2. वह ही हमारी पहली टीचर होती है क्योंकि बचपन में मां ही हमें कहानियां सुनाती है। साथ ही हमें अच्छे-बुरे का एहसास कतरवाती है। यह छोटी-छोटी बातें हम सबसे पहले अपनी मां ही सिखते है। 

 

3. आज खाने मे मैंने तेरी फैवरेट डिश बनाई है, बार-बार खाने के लिए पूछना, ये सब बातें सिर्फ मां ही करती है। इसलिए तो वह दुनिया का सबसे अच्छी मां कहलाती है। 

 

4. ऐसे ही पापा के गुस्से से भी मां ही हमें बचाती है। सिर्फ पापा से ही नहीं वह तो हमें बड़ी-बड़ी मुश्किलों में भी हमारा साथ नहीं छोड़ती। 

 

5. अगर कभी हमारा दिल टूट भी जाए तो मां हमें दिलासा देती है। एक अच्छे दोस्त की तरह हमारे साथ खड़ा रहती है। 

 

6. अगर कभी पेपर के दिन आते है तो हमसे ज्यादा मां को टेंशन होने लगती है। समय-समय पर कभी दूध लेकर आती है तो कभी खाना, ताकि पेपर की तैयारी अच्छे से हो जाए। यही आदत मां को सबसे केयरिंग इंसान बना देती है। 

 

7. अगर हम कभी बीमार बड़ जाएं तो मां परेशान हो जाती है। तुरंत डॉक्टर के पास लें जाती है। इसके लिए अपनी थकान भी नहीं देखती बस दुआएं करती रहती है। 

 

8. करियर भले ही हमारा हो लेकिन चिंता मां को होती है। इसके लिए बच्चे की हर मुमकिन मदद करती है, उसे उत्साहित करती है। इसलिए मां हमेशा बैस्ट कहलाती है।

Punjab Kesari