विंटर सीजन में इस बार ट्रेंडी रहेंगे ये 5 लिपशेड्स

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 05:30 PM (IST)

लिपशेड्स के बिना लड़कियों का मेकअप अधुरा सा लगता है। होंठों पर लगा लिप कलर उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। जहां लड़कियां गर्मियों में लाइट लिपशेड्स लगाना पसंद करती हैं वहीं सर्दियों में लिपस्टिक के रंगों को लेकर अक्‍सर कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आप भी सर्दियों में इस परेशानी का सामना करती हैं तो आज हम आपको 5 एेसे लिपशेड्स के बारे में बताएंगे जो इस मौसम में भी आपकी पर्सनेलिटी को बरकरार रखेंगे। 

 

1. बरगंडी लिपशेड


इस बार बरगंडी लिपशेड हिट रहेगा और यह हर तरह की स्किन टोन पर अच्छा लगता है। अगर आपको यह लिपशेड पसंद नहीं तो आप पर्पल लिप पेंसिल और मेहरून लिपस्टिक को मिलाकर लगा सकती हैं।

 

2. मेहरून लिपशेड


बॉल्ड के साथ रॉयल्टी लुक पाने के लिए आप मेहरून लिपशेड ट्राई कर सकती हैं। स्मोकी आई के साथ मेहरून लिपशेड काफी अच्छा लगेगा।
 

3. रेड लिप शेड


सर्दियों में हॉट दिखने के लिए रेड लिपशेड लगाएं। यह लिपशेड गोरी और सांवली, हर तरह की स्किन पर अच्छा लगता है। 
 

4. ग्लॉसी लिप पिंक शेड


हॉट ग्लॉसी पिंक शेड कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बेस्ट हैं। मजे की बात तो यह है कि आपको पिंक में लाइट और डार्क दोनों तरह के शेड्स मिल जाएंगे। 

5. पर्पल लिपशेड


इस बार सर्दियों में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पर्पल लिपशेड बेस्ट है।  
 

Content Writer

Nisha thakur