वृश्चिक लड़कियों का बेस्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं ये लड़के

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 11:45 AM (IST)

शादी को लेकर अक्सर लड़का- लड़की को इस बात की चिंता रहती है कि शादी के बाद उनकी पार्टनर के साथ एक अच्छा रिश्ता बन पाएगा या नहीं। इसलिए हिंदू धर्म में दोनों की कुंडलियां मिलाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी राशि में विश्वास रखते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते  हैं कि वृश्चिक राशि की लड़कियों के लिए कौन सी राशि का लड़का बेस्ट रहेगा...

जब दोनों वृश्चिक राशि के हो

अगर दोनों की राशि की वृश्चिक होगी तो जाहिर सी बात ये इनकी सोच, रूची, पसंद- नापसंद काफी हद तक एक जैसी होगी। ऐसे में ये दोनों एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझने में सक्षम होंगे। मगर एक- दूसरों को अच्छे से जानने के साथ इनमें प्यार तो होगा। मगर छोटी- छोटी बातों को लेकर नोक-झोक भी रहेगी। ऐसे में अगर ये एक- दूसरे की खुशी का ध्यान रखें तो इनकी मैरिड लाइफ अच्छे से बीत सकती है। 

nari,PunjabKesari

लड़की वृश्चिक - लड़का कर्क

इन दोनों राशियों के लोगों की सोच में बहुत कुछ सामान्य होता है। कन्या राशि के लड़के अपने गुस्से पर अच्छे से काबू करना जानते हैं। ऐसे में इनके रिलेशनशिप में लड़ाई या कोई मतभेद होने का खतरा कम ही रहता है। इसतरह इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। 

लड़की वृश्चिक - लड़का तुला

खुले विचारों व स्वतंत्रता से जीने वाली वृश्चिक राशि की लड़कियां हर चीज में कुछ नया ढूंढना या लाना पसंद करती है। वहीं दूसरी ओर बात तुला राशि के लड़कों की करें तो इनमें लीडरशिप का गुण होता है। ऐसे में ये लड़के हर चीज को सही व जोड़ कर रखने में विश्वास रखते हैं। इन दोनों की इन्हीं खूबियों के चलते इनमें तालमाल ठीक से बैठता है। ऐसे में इनकी जोड़ी परफेक्ट साबित होती है। 

लड़की वृश्चिक - लड़का मकर

जहां मकर राशि के लड़के तेज दिमाग के मालिक होते हैं, वहीं वृश्चिक राशि की लड़कियां स्थिर व गंभीर सोच वाली होती है। ऐसे में दोनों के मिल जाने से एक मजबूत रिश्ता बनता है। इनकी मैरिड लाइफ बेहद ही सुखमय और खुशहाली भरी रहती है। इन दोनों राशियों के मेल की जोड़ी बेस्ट मानी जाती है।

nari,PunjabKesari

लड़की वृश्चिक - लड़का कुंभ

जहां वृश्चिक राशि की लड़कियां सबसे पहले अपने बारे में सोचना सही समझती है। मगर फिर भी कुंभ राशि के लोगों के प्रति उनका एक अलग ही लगाव होता है। वहीं कुंभ राशि के लड़कों का स्वभाव काफी भावुक व कोमल होने के साथ सामने वाले को अच्छे से समझने में सक्षम होते हैं। ऐसे में ये दोनों ही एक-दूसरे की बातों व भावनाओं को अच्छे से समझने के साथ उनकी कद्र भी करते हैं। इनके इसी गुण के चलते दोनों एक आदर्श जोड़ी बनाने में कामयाब होते हैं।

लड़की वृश्चिक - लड़का मीन

दोनों राशियों के लोगों में गुणों की समानता होने से इनमें बेहतर तालमेल बैठता है। हां, ऐसा जरूर कभी हो सकता है कि इनकी किसी बात पर एकमत न हो। मगर फिर भी ये दोनों ही एक- दूसरे के साथ अच्छा संबंध बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशियों से भरी रहती है।

nari,PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static