काजोल की 10 एथनिक कुर्तियां, Stylish Look के लिए आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 11:01 AM (IST)

काजोल बॉलीवुड की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं जहां काजोल का अभिनय लोगों को खूब भाता हैं, वहीं 44 की उम्र भी इस अभिनेत्री का ड्रैसिंग स्टाइल इंस्पिरेशन देने वाला हैं। आज भी उनके फैंस यानी लड़कियां उनके ड्रैसिंग स्टाइल को फॉलो करना पसंद करती हैं। 

 


वैसे तो काजोल के वॉर्डरोब में वैस्टर्न से लेकर इंडियन वियर की खूब वैरायिटीज हो लेकिन आज हम बात काजोल की कुर्तीज की कर रहे है जो कॉलेज से लेकर ऑफिस गर्ल्स के लिए परफैक्ट ऑप्शन है। कुर्ती एक सबसे कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट में से एक है जिसे वियर करना अधिकतर लड़कियां पसंद करती है। अगर आप भी ऑफिस या कॉलेज वियर में ज्यादा प्रेफरेंस कुर्ती को देती है तो आज हम आपको काजोल की कुछ बैस्ट कुर्ती डिजाइन्स दिखाएंगे जिन्हें उन्हीं की तरह प्लाजो या चूड़ीदार के साथ पियर कर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल महसूस कर सकती है। 

- काजोल की तरह जींस के साथ लॉन्ग मिरर वर्क कुर्ती वियर करें। 

- जोमेट्रिक पैटर्न वाली कुर्ती के साथ प्लाजो काफी स्टनिंग लुक दे रहा है। 

- फ्लोरल फ्लोर लेंथ कुर्ती के साथ ओवरसाइज शर्ट काफी खूबसूरत लुक देगी। 

प्लाजो के साथ शर्ट स्टाइल कुर्ती भी काफी सूट करेगी जिसे आप जींस के साथ भी वियर कर सकती है। 

- ये स्ट्राइप्ड प्रिंटेड कुर्ती भी आप ट्राई कर सकती है जो आपको डिफरैंट लुक देगी। 

प्लाजो या जींस के साथ फ्रंट स्लिट कुर्ती वियर करें जो काफी खूबसूरत लगेगी। 

काजोल की यह व्हाइट सिंपल वर्क वाली कुर्ती भी ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बैस्ट है। 

- ओवरसाइज ड्रैस स्टाइल कुर्ती में काजोल

- चेक्ड प्रिंटेड कुर्ती और जींस में काजोल का कैजुअल लुक भी दिखा स्टाइलिश। 

- बेल स्लीव्स स्टाइल कुर्ती में काजोल

Content Writer

Sunita Rajput