ड्रेसेज ही नहीं Priyanka Chahar चौधरी के पास है ज्वेलरी का खास कलेक्शन

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2024 - 03:24 PM (IST)

'बिग बॉस 16' से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी सुर्खियों में बनी रहती हैं। शो के बाद फैंस उन्हें काफी प्यार देते हैं। बेबाक अंदाज के चलते उन्हें बिग बॉस 16 में फैंस का बहुत सपोर्ट मिला था। प्रियंका चाहर चौधरी सिर्फ अपनी बातों ही नहीं बल्कि फैशन सेंस के चलते भी लड़कियों में काफी फेमस है। उनके द्वारा पहनी गई ड्रेसेज और ज्वेलरी लड़कियों को बहुत ही पसंद आती है। तो चलिए आज आपको एक्ट्रेस की कुछ ऐसी ज्वेलरी दिखाते हैं जिन्हें आप किसी वेडिंग या फिर पार्टी में आसानी से कैरी कर सकती हैं। 

 आप चाहें तो प्रियंका के ऐसी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। कानों में हैवी ईयररिंग्स, माथे पर टीका आपके वेडिंग लुक को और भी ज्यादा फ्लॉरिश करेंगे। 

अगर आप लहंगा या साड़ी कुछ पहनने वाली हैं तो उसके साथ एक्ट्रेस का यह चोकर सेट पहन सकती हैं। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, गले में सिंपल नेकलेस आप ट्राई कर सकती हैं। 

शॉर्ट ड्रेस अगर आप पहनने वाली हैं तो उसके साथ प्रियंका के ऐसे छोटे-छोटे ईयररिंग्स परफेक्ट रहेंगे। ड्रेस के मुताबिक आप एक्ट्रेस के जैसे ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

अगर आपको हैवी ईयररिंग्स का शौक है तो प्रियंका जैसे ईयररिंग्स पहन सकती हैं। लहंगे या फिर साड़ी के साथ ऐसे ईयररिंग्स आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

सिंपल नेकलेस आप प्रियंका का पहन सकती हैं। शॉर्ट ड्रेस के साथ ऐसा नेकलेस आप एक्ट्रेस की तरह गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

अगर आप रिंग पहनने का शौक रखती हैं एक्ट्रेस की ऐसी सिंपल सॉबर रिंग भी एक अच्छा ऑप्शन रहेगी। 

प्रियंका के ऐसे लाइट कलर के लॉन्ग ईयररिंग्स आप चाहें तो किसी वेडिंग में पहन सकती हैं। रफ्फल गाउन, बालों में बन और  सिंपल सॉबर लुक के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 


 

Content Writer

palak