हवा में उड़ने का है शौंक तो घूम आएं भारत के ये शहर

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 05:59 PM (IST)

भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से जाना जाता है। यहां पर घूमने के अलग-अलग जगह होने से विदेशों से भी लोग आना पसंद करते है। यह अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और खाने से मशहूर है। मगर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इन जगहों पर घूमने के अलावा कुछ एडवेंचरस करने का भी दिल करता है। अगर आप भी उन में से एक हैं तो आज हम भारत के उन शहरों की बात करेंगे जहां की Hot air ballon ride बहुत फेमस हैं। 

पुष्कर

पुष्कर अपनी संस्कृति से जाना जाता है। यहां पर आप रेत के बीच ऊंट की सवारी का मजा उठा सकते है। अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों को खाने का लुत्फ उठा सकते है। इसके साथह ही अपने ट्रिप को और भी यादगार बनाने के लिए एक गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी बुक कर सकते है। पुष्कर में हर साल मेले लगते है। जहां इनकी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिलती है।

जयपुर

जयपुर, राजस्थान का मशहूर शहर है जो पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां पर भी आप अपनी फैमिली के साथ हॉट ब्लून राइड का मजा उठा सकते है। खुले आसमान में इस राइड का मजा लेते हुए आपको वहां के शाही महल, हवेलियों और ऐतिहासिक किलों  के खूबसूरत नजारों को देखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा एतिहासिक शहर होने के कारण आप यहां पर अलग-अलग किलों और महलों में घूम अपनी छुट्टियों को अच्छे से बीता सकते है। 

आगरा

ताजमहल की खूबसूरती से मशहूर आगरा घूमने का प्लान बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सस्ता होने के कारण आपका यहां फैमिली ट्रिप करने में भी ज्यादा खर्चा नहीं होगा। शायद सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा मगर यहां पर आप हॉट एयर बैलून राइड कर सकते है। जमीन से 500 मीटर की दूर पर पूरे शहर को देखने का एक अलग ही नजारा या यूं कहें कि एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां पर आपको कम पैसों में ही अच्छे से छुट्टयां एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। 

मनाली

हिमालय की गोद में बना मनाली एक सुंदर और बेहद ही अट्रैक्टिव शहर हैं। यहां पर दुनिया भर से लोग आना पसंद करते है। सुंदर, घने पर्वतों से घिरा यह शहर ठंड में और भी खूबसूरत दिखाई देता है। यहां पर भारी मात्रा में यात्री आते हौ और सुंदर, धुंधले बादलों, बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हॉट बैलून राइड का मजा लेना पसंद करते है। जमीन से कई मीटर दूरी पर खुले आसमान में उड़ते हुए आप खुद को पक्षी की तरह फील करेगे। यहां पर लोगों की सेफ्टी का खास ध्यान रखने के लिए गुब्बारों को रस्सी से जोड़ा होता है। 

कामशेत

अगर आप मुंबई या इसके आसपास रहते है और गर्म हवा के गुब्बारे की राइड करना चाहते है तो आप कामशेत घूमने जा सकते है। यह लोनावला के पास है। यहां पर राइडिंग स्पॉट बना हुआ है। यहां पर आप इस बैलूस की सवारी कर सुंदर हरियाली से भरे बाग, झरने, फूलों को देखने का मजा उठा सकते है। आसमान से यह नजारा देख आप अंदर से उत्साहित हो खुशी महसूस करेंगे। 

दिल्ली

शायद सुनने में अजीब लगे मगर दिल्ली जैसे मैट्रो शहर में भी आप हॉय बैलून राइड का आनंद मना सकते है। यहां पर आप इस राइड का कुछ अलग अदाज से मजा उठा सकते है। दिल्ली की भीड़ में घूमने में जहां आपको काफी समय लगेगा। ऐसे में आप इस बैलून की सवारी कर शांत वातावरण में यहां की बिजी लाइफ स्टाइल, भीड़ से भरी सड़कों और ऐतिहासिक बिल्डिंग्स को देख सकते है। यह सभी दृश्य खुले और सुंदर आसामान में और भी आकर्षित और दिल खींचने वाले नजारा पेश करते है। 

गोवा

बात अगर गोवा की करें तो लोग यहां खासतौर पर बीच के किनारे पार्टी करने आते है। मगर आप यहां सुंदर, बड़े आसमान में गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी कर सकते है। आप बैलून की सवारी करते हुए यहां के बीच, पब और सन सेट का नजारा देख सकते है। यहां का सूर्यास्त का नजारा जमीन पर ही बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। खुले आसमान में देखने पर यह किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है। 

 


 

Content Writer

Sunita Rajput