भारत में सबसे बैस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 01:24 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): शादी के बाद कपल्स के लिए सबसे मुश्किल काम होता हैं बैस्ट हनीमून प्लेस का चुनाव करना। हर कपल चाहता है कि उनका हनीमून यादगार हो। कई कपल्स अपने हनीमून के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं। वैसे भारत में भी कई हनीमून डेस्टिनेशन हैं। आज हम आपको बताते हैं भारत में सबसे बैस्ट हनीमून डेस्टिनेशन।

 1. गोवा
गोवा कपल्स का सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिन है। यहां पर आपको कई लव बर्ड्स देखने को मिल जाएंगे। गोवा में कई खूबसूरत बीच हैं जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। 


2. मनाली 
मनाली बेहद ही खूबसूरत जगह है। मनाली का मुख्य आकर्षण है रोहतांग। रोहतांग में कई पानी के झरने हैं जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। 

3. केरल
केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पहाड़, समुद्र और बीच के खूबसूरत नजारे कपल्स को आकर्षित करते हैं। 


4. जयपुर 
जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। यहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमाटिंक पल बिता सकते है। यहां पर घूमने के लिए कई जगहें हैं। 

5. लेह
अगर आप कम वजट में हनीमून प्लेन कर रहे है तो लेह आपके लिए बैस्ट जगह है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। 

Punjab Kesari