राखी पर बहन को देंगे ये गिफ्ट, ताे घर अाएगी खुशहाली

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 05:04 PM (IST)

7 अगस्त यानि सोमवार को रक्षा बंधन का त्याैहार है। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए हर बहन काे इस दिन का इंतजार हाेता है और बदले में भाई उन्हें प्यार से गिफ्ट या पैसे देते हैं। लेकिन क्या अाप जानते हैं कि इस दिन अाप कुछ एेसे गिफ्ट भी अपनी बहन काे दे सकते हैं, जाे उन्हें पसंद भी अाएं और इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रही। 

जानें काैन से गिफ्ट बहन के लिए हैं बेस्टः- 

- कपड़े 
अच्छे कपड़े पहनना किसे पसंद नहीं हाेता। खासकर लड़कियां ताे नए कपड़ाें की शॉपिंग के लिए हमेशा रैड्डी रहती है। इसलिए भाई अपनी बहन का राखी पर काेई बढ़ियां सी ड्रैस गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बहन भी खुश हाे जाएंगी और घर में सुख-शांति बनी रहती है। क्याेंकि घर की स्त्रियाें काे उपहार देने से घर में खुशहाली अाती है।

- आभूषण
ज्यूलरी महिलाओं काे बहुत पसंद हाेती हैं। इसलिए बहनाें काे यह गिफ्ट देना भी एक अच्छी अॉप्शन है। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

- हॉलीडे ट्रिप
इस दिन अाप कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। चाहे वाे काेई हिल स्टेशन हाे या फिर काेई धार्मिक स्थान। वैसे भगवान का अार्शीवाद लेकर इस दिन अाप अपनी बहन या भाई के अच्छे से स्वास्थ्य की कामना कर सकते हैं।

 

 

Punjab Kesari