दूल्हे के वेडिंग कॉस्टयूम के साथ सूट करेंगे ये 5 फुटवियर्स

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 02:35 PM (IST)

इंगेजमेंट सूट से लेकर शादी आउटफिट तक, दूल्हे अक्सर फुटवियर्स चूज करते समय कंफ्यूज हो जाते हैं। उन्हें इस बात कि नॉलेज ही नहीं होती कि किस आउटफिट के साथ कौन-से फुटवियर्स सूट करेंगे। इसी वजह से उनका ग्रुम लुक भी बिगड़ जाता है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए फुटवियर्स सिलेक्शन नहीं कर पा रहे तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी स्टाइल के फुटवियर बताएंगे जिन्हें आप अपनी आउटफिट के हिसाब से चूज कर सकते है। 

डर्बी शूज


क्लासी लुक के लिए डर्बी शूज परफेक्ट ऑप्शन है जो लेस अप होते हैं। यह दिखने में ऑक्सफोर्ड शूज की तरह होते है जो क्लासी के साथ कंफर्टेबल भी रखते है। पेंटसूट के साथ ये शूज ज्यादा सूट करेंगे। 

जोधपुरी जूती


अगर आप शादी में शेरवानी पहन रहे है तो जोधपुरी जूती ट्राई करें। यह आपको एलीगेंट और रॉयल लुक देगी। शॉर्प कट वाली ये जूतियां आपको कई कलर्स और डिज़ाइन्स में मिल जाएंगी। बंदगला और नेहरू जैकेट्स के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक चाहते है तो ये जूती ट्राई करें। 

कोल्हापुरी


यह फुटवेयर्स आगे से ओपन होते है जो लेदर से बनी होती है। कोल्हापुरी फुटवियर्स पर खूबसूरत वर्क और एम्ब्रॉयडरी की होती है। पहनने में यह काफी कंफर्टेबल होती है जिन्हें आप शादी के बाद अन्य फंक्शन पर भी ट्राई कर सकते है। शादी के लिए टैन और ब्राउन शेड्स वाली कोल्हापुरी जूती परफेक्ट है।   

लोफर्स


लोफर्स का ट्रेंड काफी पॉपुलर है। दूल्हे पेंट कोट के साथ मैचिंग लोफर्स ट्राई कर सकते है। लोफर्स की खासियत है कि ये अलग-अलग कलर्स और मैटेरियल में अवेलेबल होते हैं। 

मोजरी


पंजाबी मोजरी लुक में काफी हद तक जोधपुरी जूती जैसी होती है। इनका कॉम्बिनेशन शेरवानी के साथ खूूब सूट करता है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput