सुबह खाएं ये आहार, पूरा दिन रहेगा पेट साफ

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2017 - 03:55 PM (IST)

सेहत: अधिकतर लोगों को सुबह पेट साफ न होने की शिकायत रहती है। अगर सुबह ही पेट साफ न हो तो सारा दिन बेकार और सुस्ती भरा जाता है। साथ ही सारा दिन कुछ खाने को मन ही नहीं करता है। अगर आप भी सुबह पेट साफ न होने से परेशान है तो आप अपनी कुच आदतों और आहार में बदलाव करके इस परेशानी से बच सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे है, जिनका सुबह सेवन करना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है। 


1. पानी पीएं

कहते सभी बीमारियों का एक दवा पानी है। हालांकि यह कोई आहार नहीं है लेकिन रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट तो साफ रहता ही है साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बी दूर रहती है। 

2. सिट्रस फल खाएं

सिट्रस फल खाने से न केवल पेट साफ होता बल्कि इससे पेट संबंदी कई परेशानियां दूर रहती है। इसलिए रोजाना सुबह संतरा, पीच, स्‍ट्रॉबेरी, अंगूर और नींबू आदि फल जरूर सेवन करें।

3. सौंफ 

वैसे तो सौंफ को मसाले के रूप इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सौंफ को पीस कर रोज सुबह पानी के साथ लेने से पेट संबंधी कई बीमारियां दूर रहती है। बदहजमी होने पर सौंफ को उबालकर छान कर गुनगुना ठंडा करके पीने से गैस और बदहजमी दूर होती है।

4. दही फायदेमंद

दही को रात में खाएं जिससे सुबह पेट अच्‍छे से साफ हो जाए। दही में बहुत तरह के लाभदायक बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट की प्रॉबल्म को दूर करते है। 

5. सेब 

सेब में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट को साफ करने के साथ-साथ अन्य प्रॉबल्म को भी दूर करते है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करें। 

Punjab Kesari