कौन से हैं 5 भारतीय शहर जो Taste Atlas की लिस्ट में बने 'Best Food City'?

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2024 - 06:36 PM (IST)

किसी भी शहर की पहचान वहां के संस्कृति और लोकल फूड सो होती है। स्थानीय लोगों की खाने- पीने से जुड़ी आदतें ही उस शहर के इतिहास और वर्तमान के बारे में काफी कुछ कह जाती है। शहरों के लोकल व्यंजनों को अहमियत देते हुए ट्रैवल ऑनलाइ गाइड Taste Atlas ने हाल ही में दुनियाभर के 'Best Food City' की लिस्ट जारी की है। मजेदार बात ये है कि इसमें एक नहीं बल्कि 5 भारतीय शहरों के नाम है, जहां के लोकल व्यंजनों ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...

इन पांचों शहरों ने 'बेस्ट फूड सिटी इन द वर्ल्ड' टॉप 100 लिस्ट में अपनी जगह बनायी है। इस लिस्ट की टॉप 50 में मुंबई और हैदराबाद ने अपनी जगह पक्की की है। लिस्ट में मुंबई ने 35वां और हैदराबाद ने 39वां स्थान पाया है। वहीं अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर दिल्ली ने 56वां, चेन्नई ने 65वां और लखनऊ 92वें नंबर पर है। 

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अपनी समृद्ध पाक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसे अवधी रेसिपीज  के रूप में जाना जाता है। यहां पर खाने को लंबे समय में खास विधि के साथ ढेर सारे मसाले डाल कर बनाया जाता है, जो की इसके लाजवाब स्वाद का राज है, इसमें कबाब, बिरयानी और कोरमा जैसी टेस्टी डिशेज  हैं।

नई दिल्ली

नई दिल्ली तो अपने चटपेट स्ट्रीट के लिए जाना जाता है, जिसमें गोलगप्पे, पापड़ी चाट और आलू टिक्की जैसे टेस्टी फूड्स के नाम आते हैं। स्थानीय लोगों और tourist को यहां के खाने का स्वाद बहुत लुभाता है।

चेन्नई

समुद्री के पास बसा ये शहर अपने सी फूड के लिए जाना जाता है। यहां कि मछली करी और झींगा मसाला जैसे डिशेज इस क्षेत्र की ताज़ा पकड़ को प्रदर्शित करते हैं। शहर का स्ट्रीट फूड में टेस्टी स्नैक्स जैसे बज्जी (डीप-फ्राइड पकौड़े) और बोंडा (डीप-फ्राइड पकौड़ी) लोगों के मुंह में पानी लाने के लिए काफी है।

मुंबई

 मुंबई का नाम सुनते ही यहां का वड़ा पाव की तस्वीर दिमाग में आती है। ये शहर पाव से जुड़े अलग- अलग स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। वड़ा पाव, मिसल पाव और पाव भाजी जैसे फूड्स यहां की खासियत हैं। वड़ा पाव में जहां चटनी के साथ एक पाव में मसालेदार आलू पकौड़ा परोसा जाता है। पाव भाजी एक और पसंदीदा डिश है, जिसमें मक्खन लगे पाव के साथ परोसी जाने वाली मसालेदार सब्जी मैश होती है। 

हैदराबाद

ह"निजामों के शहर" अपनी खास बिरयानी के लिए बहुत फेमस है, जिसमें रसीले मांस के साथ सुगंधित बासमती चावल और मसालों का मिश्रण होता है जो स्वादों का एक मिश्रण बनाता है। हलीम, मांस, दाल और गेहूं का धीमी गति से पकाया जाने वाला स्टू, एक और टेस्टी डिश है जिसका स्वाद  रमज़ान के दौरान भी लिया जाता है। 

Content Editor

Charanjeet Kaur