ब्यूटी प्रॉडक्ट्स नहीं खूबसूरती निखारने का काम करेंगे ये 9 फूड्स

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 02:23 PM (IST)

महिलाएं अपनी त्वचा को संवारने के लिए अलग-अलग ट्रीटनेंट व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा लेती हैं। त्वचा को हमेशा जवां बनाए सिर्फ ट्रीटनेंट व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ही नहीं बल्कि अपनी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो न केवल हमे स्वस्थ बल्कि खूबसूरती को निखारने में भी अहम योगदान दें। तो चलिए देर किस बात की है। आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन के काफी प्रभावशाली सिद्ध होते हैं।

 

 

1. हल्दी 
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें एंटीइन्फ्लामेट्री गुण होते हैं। जितना संभव हो सके अपने भोजन में हल्दी का इस्तेमाल करें या उबले हुए दूध के साथ इसका सेवन करें। आजकल हल्दी से बने स्मूदीज का बहुत प्रचलन हैं। 

 


2. शिया सीड्स
इनमें ओमेगा 3, विटामिन ई तथा जिंक मौजूद होता है। यह आंतड़ियों को साफ करने में तथा मुंहासों को रोकने में काफी सहायक होते हैं। 

 


3. मछली
मछली त्वचा के लिए बहुत अच्छी है। हम अक्सर सालमन, मैक्रेल तथा ट्यूना के बारे में सुनते हैं कि इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन हमारे यहां पाई जाने वाली रोहू नामक मछली में भी फैटी एसिड्स भरपूर होता है जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। 

 


4. चॉकलेट
त्वचा के लिए चॉकलेट बहुत बढ़िया है। डार्क चॉकलेट का सेवन करें। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सभी प्रकार के मिनरल्स तथा जरूरी फैटी एसिड्स होते हैं। इनमें कैलोरीज भी भरपूर मात्रा में होती हैं। 

 


5. संतरे का जूस 
अक्सर महिलाएं जूस के सेवन से बचती हैं क्योंकि उसमें कैलोरीज होती हैं और फाइबर नहीं होता परन्तु विशेषज्ञ अच्छी त्वचा के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरे के जूस के सेवन का सुझाव देते हैं। जो शरीर में कोलाजैन पैदा करते है। यह शरीर का जरूरी संरचनात्मक प्रोटीन है। संतरे का जूस शरीर को हाइड्रेटिड रखने में भी फायदेमंद साबित होता हैं।    

 


6. मेवे 
मेवों का सेवन करें। इनमें मिनरल्स. प्रोटीन, विटामिन ई तथा जरूरी फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। ये सोरायसिस नामक स्किन प्रॉबल्म में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। एक क्विक स्नैक के तौर पर अपने बैग में मेवों की जरूर रखें। 

 


7. अंडे 
यदि आपका डॉक्टर आपको अंडे खाने की सलाह देता है तो अंडे का सेवन करें। इसमें अमिनो एसिड्स, विटामिन डी तथा आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा हैं। 

 


8. सूरजमुखी के बीज 
इनमें विटामिन ई मौजूद होता है जो त्वचा के लिए काफी शानदार है। 

 


9. साबुत अनाज 
साबुत अनाजों में विटामिन तथा मिनरल्स मौजूद होते हैं। रिफाइंड फ्लोर से बने खाद्यों को नजरअंदाज करें। आटे का सेवन करें। यहां तक कि केक भी आटे से बनाएं। इसका स्वाद बहुत बढ़िया होता हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput