खत्म हुई रमजान....खाने के शौकीन इन फूड हब्स का जायका चखकर करें ईद Celebrate

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 03:19 PM (IST)

रमजान का महीना आखिरकार पूरा हो गया है। पूरे 1 महीने तक रोजा ( fast) रखने के बाद अब इस्लाम धर्म के लोग ईद के जश्न में डूब गए हैं। पूरे देश में इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। आज के दिन लोग जमकर स्वादिष्ट डिशेज का स्वाद लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिन खूब सारे टेस्टी फूड्स का मजा लेना चाहते हैं तो इन शहरों का खाना ट्राई कर सकते हैं। ये देश के बेहतरीन फूड हब्स हैं जहां के खाने का स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे।

नवाबों का शहर लखनऊ

लखनऊ को नवाबों का शहर यूं नहीं कहा जाता है। यहां का मुगलाई खाना पूरे देश में मशहूर है। ईद के दौरान यहां के सड़कों पर काबाब, बिरायानी और मिठाई की खुशबू पूरी तरह से फैल जाती है। यहां पर टुंडे कबाबी और हजरतगंज में दस्तरख्वान पॉपुलर फूड स्पॉट है जो अपने मुंह में गुल जाने वाले कबाब और टेस्टी बिरयानी के लिए जाने जाते हैं। यहां के शीर खुरमा और सेवइयों का तो कोई जवाब ही नहीं है।

दिलावलों का शहर पुरानी दिल्ली

पुरानी दिल्ली का भी मुगल काल से गहरा नाता है। मुगल राज में एतिहासिक नजर से भी पुरानी दिल्ली का बहुत महत्व है। ये है वजह है कि यहां पर कई सारे इस्लाम धर्म के लोग मिल जाएंगे और ईद के दौरान तो यहां पर खास रौनक लगती है। जामा मस्जिद से लेकर चंदनी चौक के आसपास तक सड़कों पर एक से बढ़कर एक टेस्टी फूड्स के स्टॉल लगते हैं। यहां पर आप निहारी, कबाब और फिरनी जैसी डिशेज का मजा ले सकते हैं। करीम जो की दिल्ली का सबसे पुराना मुगलाई रेस्तरां है वो इस दिन खास ईद स्पेशल डिशेज परोसता है।

हब ऑफ बिरयानी हैदराबाद

हैदराबाद की बिरयानी पूरे देश में बहुत मशहूर है। निजामों के इस शहर में ईद के तो पूरे शहर में बिरयानी में खुशबू फैली होती है। इसके बिना तो इस त्योहार का जश्न अधूरा है। यहां की पारंपरिक हैदराबादी बिरयानी से लेकर हलीम तक का स्वाद चखने दूर- दूर से लोग आते हैं।

धरती पर जन्नत कश्मीर

ईद के दौरान कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आप रॉयल कश्मीरी फूड्स का मजा ले सकते हैं। यहां पर मिलने वाला रोगन जोश, यखनी और कबाब जैसे डिशेज ईद का मजा को दोगुना कर देते हैं।

स्वाद का मिश्रण केरल

अलग- अलग संस्कृतियों का मिश्रण केरल में भी आप ईद का जश्नन लाजवाब होता है। इस दिन आप यहां भी रसभरे कबाब और शीर खुरमा का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको अलग- अलग मिठाइयों का स्वाद चखने को भी मिल जाएगा।

Content Editor

Charanjeet Kaur