रोज खाएं ये फूड्स, जोड़ों का दर्द का नहीं फटकेगा पास

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 05:14 PM (IST)

जोड़ों के दर्द का घरेलू उपाय : हड्डियां मजबूत हो तो गठिया जैसा रोग होने के चांस भी को हो जाते हैं। जब हड्डियों की कमजोरी की बात आती है तो इसका कारण शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होती है। मजबूत हड्डियां पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम बनाती और स्टोर करती हैं। इस तत्व की आवश्यकता छोटी उम्र से लेकर बढ़ती उम्र तक होती है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी आ जाए तो इससे जोड़ो का दर्द और गठिया रोग जल्दी हो जाता है। अपनी डाइट में हैल्दी फूड्स को शामिल करने से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। जिससे गठिया होने की संभावना कम हो जाती है।  

 

 

1. कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है और विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। 
इससे गठिया रोग की संभावना कम होगी। 


2. स्ट्रॉबेरी जैसे सुपर फूड्स हड्डियों को मजबूती देते हैं। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे हड्डियों की बीमारियों में फायदा मिलता है। 


3. दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। दिन में दो बार दूध जरूर पीएं। इससे कैल्शियम की पूर्ति होती है। 

4. सोयाबीन में प्रोटीन और कैल्शियम भी हड्डियों के लिए लाभकारी है। दूध या दही खाना पसंद नहीं करते तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

5. अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 


6. अंडे भी हड्डियों का विकास और विटामिन की कमी को पूरा करने में बहुत मददगार है। इसके सफेद भाग में कैल्शियम और पीले भाग में विटामिन डी होता है। 

Punjab Kesari