साइटिका के दर्द से हैं परेशान तो तुरंत शुरू करें यह एक्सरसाइज

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 04:03 PM (IST)

साइटिका: साइटिका शरीर की वो नस है जो रीढ़ की हड्डी के बिल्कुल नीचे से जाती हुई पैर की एडी तक पहुंचती है। इसी नाड़ी में जब सूजन और दर्द के कारण पीड़ा होती है तो इसे साइटिका का दर्द कहते हैं। इसकी वजह से पूरी टांग में दर्द इतना ज्यादा होता है कि उसमें व्यक्ति न तो बैठ सकता है और न ही खड़े हो पाता है।अधिकतर इसमें दर्द लोअर बैक से शुरू होकर घुटने के नीचे तक जाता है।

साइटिका के लक्षण

आमतौर पर, जब व्यक्ति बैठा होता है,या फिर खांसी करता है या फिर छींकता हैं तो यह दर्द ओर भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह दर्द समय के साथ-साथ बढ़ता जाता है। कमजोरी होना,झनझनहाट होना या फिर सुन्न होना इसके आम लक्षण हैं। यदि आप भी इस दर्द को झेल रहे हैं तो आप हमारी बताई हुई नी टू चेस्ट एक्सरसाइज को करके साइटिका दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।


साइटिका व्यायाम

सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और फिर अपने एक घुटने को हाथों की मदद से छाती तक स्ट्रेच करें। एेसा करते हुए गहरी सांस को 20 से 30 सेकंड के लिए कंट्रोल करें। इस एक्सरसाइज को 5 बार दोनों पैरों से दोहराएं। इसमें आप अपनी छाती,कंधे और पीठ पर दबाब न डालें। इसके अलावा आप दोंनों घुटने इकट्ठे भी छाती तक खींच सकते हैं।अगर एक्सरसाइज करते हुए आपकी दर्द वाली टांग में दर्द शुरू हो तो आप वहीं रूक जाएं और कुछ देर बाद दोबारा से धीरे-धीरे एक्सरसाइज करें। इससे आपको जल्द ही साइटिका के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

Content Writer

Anjali Rajput