बच्चों कोे बचपन में सिखाएं ये एक्सरसाइज, तेजी से बढ़ेगी हाइट!

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 01:22 PM (IST)

पेरेंटिंग: बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण, आज ज्यादातर बच्चों की हाइट छोटी ही रह जाती है। पेरेंट्स को अक्सर यहीं डर लगा रहता है कि कहीं उनके बच्चे का विकास बीच में ही न रूक जाएं। ऐसे में पेरेंट्स को अपने बच्चे की डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो उनके शरीर का विकास तेजी से कर सकें। साथ ही उन्हें ऐसी एक्सरसाइज करवाते रहना जरूरी है, जिससे बच्चे का शरीर काम करता रहता है और उसका तेजी विकास होता रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में सहायक होगी। 

 

1. स्किपिंग या बास्केटबॉल
बच्चों को खेलने का शौक तो होता है। ऐसे में उनके लिए स्किपिंग या बास्केटबॉल सबसे अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हड्डियों का विकास होता है, जिससे बच्चे की हाइट जल्दी बढ़ती है। इसलिए बेहतर होगा की अपने बच्चों को छोटी उम्र में इन सब खेलों में हिस्सा दिलवाएं। 
 
2. कोबरा स्ट्रेच
यह एक्सरसाइज भी काफी उपयोगी है। इसको करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपनी हथेलियों को जमीन पर टिकाएं और शरीर के आगे वाले हिस्से को उल्टी दिशा में स्ट्रेच करें। इससे शरीर स्ट्रेच होगा और हाइट बढ़ेगी। 
 
3.स्विमिंग
स्विमिंग के दौरान शरीर सबसे ज्यादा स्ट्रेट होता है, जो लंबाई बढ़ाने में कारगार तकनीक है। इसलिए अपने बच्चों को कम उम्र में स्विमिंग जैसी एक्टीविटी में डाल दें। बच्चे को रोज 2 घंटे स्विमिंग करने को कहें। 
 
4. सीटेड फॉरवर्ड बेंड
सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथों को ऊपर की ओर उठा लें। फिर अपनी बॉडी को छुकाकर दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें।
 
5. साइकिलिंग
साइकिलिंग भी हाइट बढ़ाने में काफी मददगार साबित होती है। इससे मसल्स पर जोर पड़ता है और वह स्ट्रेच होकर हड्डियों का विकास करते है। जिससे हाइट तो बढ़ती ही है साथ ही बच्चा एक्टिव रहता है।


 

Punjab Kesari