देसी गर्ल बन गई Hollywood Queen, प्रियंका चोपड़ा की इन ड्रेसेज के हॉलीवुड तक चर्चे

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 05:06 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कल बेटी माल्टी मैरी के साथ भारत आई। दरअसल पीसी मुंबई में एक इवेंट अटैंड करने पहुंची हैं जहां उन्होंने अपनी ग्लैमर लुक से फैंस का दिल जीत लिया। प्रियंका को भले ही लोग देसी गर्ल कहते हैं लेकिन उनका फैशन हॉलीवुड दीवाज तक को मात देता है। उनके स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक होते हैं चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही।

1. प्रियंका चोपड़ा मुंबई में बुलगारी ज्वेलेरी ब्रैंड के एक इवेंट में पहुंची थीं जो जियो वर्ल्ड प्लाजा सेंटर में रखा गया था। देसी गर्ल ने टू-पीस आउटफिट पहना था।  सफेद-गोल्डन कलर के कॉर्सेट-बलून पैंट्स में पीसी बेहद प्यारी लग रही थी जिसके साथ उन्होंने बुलगारी ब्रैंड का डायमंड चोकर नेकलेस कैरी किया था।

2. प्रियंका चोपड़ा की फैन फोलोइंग तो न्यूयॉर्क में भी बहुत है। उनकी ये हॉट रैड ड्रेस देखिए जो टू पीस थी। प्रियंका ने रैड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग टाइट फीट स्कर्ट पहनी थी जिसके बॉटम पर रफ्फल लगी थी। इस तरह की ड्रेस में आप क्लासी भी लगती हैं और स्टाइलिश भी।

3. NMACC इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, बनारसी पटौला साड़ी के स्टाइल में बनी एक ड्रेस में नजर आई थी। जिसके साथ उन्होंने पर्पल सीक्वेंस ट्यूब स्टाइल ब्लाउज पहना था। साड़ी पर सिल्वर थ्रेड वर्क था। प्रियंका चोपड़ा का इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन ड्रेस भी पसंद की गई थी।

4. सिटाडेल के ग्लोबल प्रीमियर पर भी प्रियंका चोपड़ा ने साटिन सिल्क की मेजेंटा ड्रेस पहनी थी जिसकी एक स्लीव्स केप स्टाइल में थी। इस ड्रेस में भी प्रियंका बड़ी क्लासी लग रही थी।

5. सिटाडेल की ही इवेंट में प्रियंका ने एक फिरोजी ड्रेस पहनी थी जो ऑफ शोल्डर थी और बैक पर बड़ी सी बो लगी थी। एनिमल प्रिंटेड इस ड्रेस को भी लड़कियों ने पसंद किया था।

6. प्रियंका ने एक व्हाइट ब्लैक ब्लॉक प्रिंट को-ओर्ड सेट सूट पहना था। ये ड्रेसेज इन दिनों खूब ट्रैंड में हैं।

Content Writer

Vandana