Cocktail Party से लेकर Wedding Day के लिए परफेक्ट हैं Parineeti Chopra की ये 5 Dresses

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 03:20 PM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी फैंस को भाती है। उन्हें हर तरह की ड्रेस सूट करती हैं। यूजर्स को इंतजार है परिणीति की ब्राइड लुक का... सब जानना चाहते हैं कि वो अपने वेडिंग डे पर क्या पहनने वाली हैं? तो खबरें ऐसी हैं कि वह पर्ल्स वाला व्हाइट और गोल्डन आउटफिट चूज करेंगी। खैर आपको हम परिणीति चोपड़ा की कुछ बेस्ट ड्रेसेज आपको दिखाते हैं जिसे  आप वेडिंग डे से लेकर कोकटेल पार्टी के लिए चूज कर सकते हैं।

1. कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा हैदराबाद एक ज्यूलरी स्टोर लॉन्च पर ब्लैक साड़ी पहने पहुंची थी। प्लेन साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर था और ब्लाउज फुल स्लीव्स में था जो परिणीति को रॉयल टच दे रहा था। ब्लाउज के कफ पर मल्टीकलर इम्ब्रायडरी डिजाइन था। इसके साथ उन्होंने चौकर नेकलेस पहना था। शादी और किसी लॉन्च इवेंट के लिए ये साड़ी चूज की जा सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

 

2. परिणीति चोपड़ा रैंप पर भी फैशन का जलवा बिखेर चुकी है। लेक्मे फैशन वीक के दौरान परिणीति चोपड़ा ने रितिका मीरचंदानी का थ्री-पीस सूट डाला था। जिसके साथ ब्लाउज, कट स्टाइल स्कर्ट और लान्ग मैचिंग जैकेट थी। ये थ्री पीस ड्रेस आप कॉकटेल पार्टी में भी पहन सकते हैं और संगीत नाइट में।

3. एच.टी अवार्ड इवेंट 2018 के दौरान परिणीति चोपड़ा बेज और व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची थी, जिसके पीछे लोन्ग ट्रेल थी। इस तरह की ड्रेस आप कोकटेल और बैचुलर पार्टी के दौरान पहन सकते हैं।

4. परिणीति ने एक ब्लैक नेट की साड़ी  रिएलिटी शो के दौरान पहनी थी। जिसका ब्लाउज फुली नेटेड था। परिणीति चोपड़ा का ये लुक इतना शानदार था कि देखने वाले बस देखते रह गए थे। रिसेप्शन पार्टी या बैचुरल पार्टी में देसी ड्रेस पहनना चाहते हैं तो ड्रेस से बेस्ट ऑप्शन ओर क्या होगा।

5. अपनी सगाई पर परिणीति ने  मनीष मल्होत्रा का ब्लश पिंक प्लाजो सूट पहना था, जिस पर पर्ल और थ्रैड वर्क था। उनका ये लुक भी काफी दिनों तक लाइमलाइट में रहा था। परीणीति की तरह इस तरह की ड्रेस इंगेजमेंट डे के लिए चूज की जा सकती है।

Content Writer

Vandana