परिणीति की 10 ड्रेसेज, गर्लिश लुक के लिए बेस्ट

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 05:05 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न हो या ट्रेडीशनल वियर, परिणीति हर ड्रेस में परफेक्ट नजर आती हैं। आपको बता दें कि कर्वी गर्ल्स के लिए परिणीति चोपड़ा की ड्रेसेज बेस्ट हैं क्योंकि वह अपने कर्वी फिगर को ड्रेसअप के जरिए कवर करना बखूबी जानती है। अगर आप भी उनकी ड्रेसेज से इंस्पायर्ड है तो आज हम आपको उनकी कुछ बेस्ट वेस्टर्न व ट्रडीशनल ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं जिनसे आइडिया लेकर आप अपने वॉर्डरोब में ट्रेंडी व स्टाइलिश आउटफिट एड कर सकती हैं। 

 

सब्यसाची के लहंगे में परिणीति का रॉयल अंदाज 

भले ही उनकी कजिन प्रियंका और निक की रॉयल शादी को बहुत दिन बीत चुके हो, लेकिन फंक्शन की तस्वीरें अभी तक सामने आ रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का ग्रे टोन लहंगा पहना जिसपर हैवी वर्क देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि परिणीति ने यह लहंगा प्रियंका-निक की शादी में पहना था जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब शेयर की हैं। लहंगे के साथ उन्होंने चौकर नेकलेस, मांगटीका व हैवी झूमके कैरी किए जो उन्हें रॉयल लुक दे रहे हैं। इसके अलावा भी परिणीति ट्रेडीशनल ड्रेसेज में नजर आ चुकी है जिनमें उनका एक से बढ़कर एक लुक देखा जा सकता हैं।

गोल्डन अनारकली में परिणीति चोपड़ा 

आप वेडिंग रिसेप्शन के लिए परिणीति चोपड़ा की तरह गोल्डन हैवी वर्क अनारकली ड्रेस चूज कर सकती है जो आपको स्टाइलिश के साथ ग्लैमर्स लुक देगी। 

रफ्फल स्कर्ट के साथ लॉन्ग जैकेट में परिणीति

आप अगर ट्रेडीशनल में कुछ यूनिक ट्विस्ट चाहती हैं तो उनकी तरह रफ्फल स्कर्ट स्टाइल लहंगे के साथ फ्लोरल वर्क लॉन्ग जैकेट वाली ड्रेस चूज कर सकती हैं जो आपको ग्लैमर्स लुक देगी। 

बेबी पिंक लहंगे में परिणीति का स्टनिंक लुक 

अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन के लिए ड्रेस आइडिया चाहती है तो परिणीति का यह लहंगा बेस्ट हैं जो आपको गर्लिश लुक देगा। 

लहंगे के साथ क्रॉप टॉप में परिणीति का गॉर्जियस लुक 

आप भी परिणीति की तरह लहंगे व क्रॉप टॉप के साथ दुपट्टे के बजाएं लॉन्ग जैकेट ट्राई कर सकती है जो आपको बॉडी को भी फ्लॉन्ट करेगी और आपको गॉर्जियस दिखाने में मदद करेगी। 

बेबी पिंक गाउन में परिणीति चोपड़ा 

आप बोल्ड लुक के लिए फंक्शन में परिणीति की तरह हैवी वर्क बेबी पिंक अनारकली टाइप गाउन ट्राई कर सकती हैं जो आपको खूबसूरत लुक देगा। 

क्रीम कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में परिणीति 

आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती है तो परिणीति की तरह वेस्टर्न स्टाइल कुर्ती के साथ ओवर जैकेट कैरी कर सकती हैं।

हॉट पेंट व व्हाइट ब्लेजर में कूल परिणीति

फ्रेंड के साथ आउटिंग के दौरान कूल लुक चाहती है तो परिणीति का यह ड्रेसअप ट्राई कर सकती हैं जो आपको कंफर्ट के साथ कूल भी दिखाएगा। 

वेस्टर्न स्टाइल ड्रेस में परिणीति का स्टनिंग अंदाज 

आप कुछ डिफरैंट ट्राई करना चाहती है तो परिणीति की तरह अपनी ट्रेडीशनल स्टाइल ड्रेस को वेस्टर्न ट्विस्ट दे सकती हैं जो आपकी अच्छा आइडिया हैं। 

ऑफ शोल्डर गाउन में गॉर्जियस परिणीति 

आप अगर अपनी कजिन की रिसेप्शन अटेंड करने वाली है तो उसके लिए सिल्वर एंड ब्लेक वर्क ऑफ शोल्डर गाउन ट्राई करें जो आपको किसी प्रिंसेस से कम नहीं दिखाएगा। 

मेटेलिक स्कर्ट के साथ स्ट्राइप्ड शर्ट 

अगर आप ट्रेंड के मुताबिक चलती हैं तो परिणीति की तरह मेटेलिक व स्ट्राइप्ड का कॉन्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं जो आपको वेस्टर्न वियर में काफी सूट भी करेगा। 

                                                                                                                                                                                         

इंडो-वेस्टर्न लुक में परिणीति 

इन दिनों इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज लड़़कियां खूब पसंद कर रही हैं तो आप क्यों पीछे रहे। आप परिणीति की तरह धोती बेंट के साथ क्रॉप टॉप व लॉन्ग जैकेट ट्राई कर सकती हैं।                                                                                         

वेस्टर्न ड्रेस में परिणीति का प्रिटी लुक

Content Writer

Sunita Rajput