लड़कियों को खूब पसंद आई Manisha Rani की ये ड्रेसेज, आप भी करें एकबार ट्राई

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 12:48 PM (IST)

'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली मनीषा रानी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ उनकी बातें ही नहीं बल्कि फैंस को मनीषा का ग्लैमरस अंदाज भी खूब पसंद आता है। उनकी ड्रेसिंग सेंस लड़कियों को इतनी पसंद आती है कि वह उन्हें कॉपी करने की फिराक में रहती हैं। सोशल मीडिया पर मनीषा काफी एक्टिव हैं और वहां पर अपने एक से बढ़कर एक लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  आज आपको उनकी कुछ ऐसी ड्रेसेज दिखाते हैं जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।  

मनीषा का यह मैरुन, लाइट ग्रीन और ब्लू कलर का लहंगा आप ट्राई कर सकती हैं। साथ में मैचिंग ज्वेलरी, नाक में नथ और ओपन हेयर्स के साथ अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। खासतौर पर शादी में एक्ट्रेस का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।  

सिंपल सूट अगर आप वियर करना चाहती हैं मनीषा का यह ब्लू सूट एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। कानों में हैवी ईयररिंग्स, सिर पर दुपट्टा और बालों को खुला छोड़ आप सिंपल सॉबर लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। 

मनीषा की यह ब्लैक ऑफ शॉल्डर हाई स्लिट ड्रेस आप किसी पार्टी में वियर कर सकती हैं। बालों में पोनी, डॉर्क मेकअप और सिंपल नेकपीस वियर करके आप एक डिफ्रेंट लुक ट्राई कर सकती हैं। 

मनीषा का यह लैवेंडर कलर का गाउन आप चाहें तो ट्राई कर सकती हैं। डॉर्क मेकअप और बालों को खुला छोड़ आप कुछ यूनिक लुक कैरी कर सकती हैं। 

सोशल मीडिया स्टार मनीषा की यह स्काई ब्लू कलर की साड़ी आप चाहें तो वियर कर सकती हैं। मैचिंग ईयररिंग्स, लाइट मेकअप और हाथों में चूड़ियां पहनकर आप भी एक्ट्रेस जैसी गॉर्जियस नजर आ सकती हैं।

मनीषा का यह फ्लोरल ब्लाउज और लाइट वेट स्कर्ट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ओपन हेयर्स के साथ आप सिंपल सॉबर लुक में कुछ डिफ्रेंट पहन सकती हैं।  

मिरर वर्क लहंगा सोशल मीडिया स्टार का यह काफी यूनिक है। इसके साथ उन्होंने डीप नेक चौली वियर की है। साथ में एमराल्ड नेकलेस, डॉर्क मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ आप कुछ यूनिक ट्राई कर सकती हैं। 


 

Content Writer

palak