Kiara Advani के 2 लहंगों पर आया लड़कियों का दिल, Winter Wedding के लिए Best

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 10:38 AM (IST)

खूबसूरत और यंग दीवाज की बात करें तो कियारा आडवाणी की फैन फोलोइंग इस समय काफी ज्यादा है। कियारा का फैशन, उनका आउटफिट कैरी करने का स्टाइल, लड़कियों को बहुत पसंद आता है। जब से वह शादी के बंधन में बंधी है वह ज्यादातर इवेंट्स में सिद्धार्थ के साथ ही नजर आती हैं। लहंगे से लेकर साड़ी तक हर तरह की देसी-वेस्टर्न ड्रेसेज पहनती हैं और हर लुक से फैंस को इंप्रेस भी करती हैं चलिए आपको कियारा की कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।

1. इस बार मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कियारा हब्बी मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आई थी। कियारा ने मस्टर्ड यैलो कलर का वेलवेट लहंगा पहना था। जिस पर मल्टीकलर वर्क था। लहंगे का ब्लाउज डीप नेक था जिसे कियारा ने बखूबी चौकर नेकलेस के साथ कवर किया था। लहंगे के साथ कियारा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था और सिद्धार्थ भी ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में दिखे थे।

2. वैसे पिछले साल की मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में भी दोनों साथ ही दिखें थे। कियारा ने गोल्डन ब्राउन कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी जिसका ब्लाउज सैक्सी स्लीवलेस था।

3. कियारा के पास डिजाइनर साड़ियों की भी कोई कमी नहीं है। इस बार लगता है कियारा के दिल को मस्टर्ड यैलो कलर छू गया था। अंबानीज के गणपति उत्सव पर कियारा ने एक मस्टर्ड कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसकी किनारी पर खूबसूरत गोल्डन कटआउट वर्क था। मैचिंग शिमरी स्लीवलेस के साथ उन्होंने ये साड़ी पहनी थी। इसके साथ कियारा ने गले में कुछ नहीं पहना था और बस ईयररिंग्स ही कैरी किए थे।

4. एनएमएसीसी के एक और इवेंट में सिद्धार्थ और कियारा बहुत सी सुंदर लुक में पहुंचे थे कियारा ने फिश-कट लहंगा पहना था जिसका ब्लाउज स्टाइलिश और फुल्ली पर्ल्स से सजा था। दुपट्टा भी अट्रैक्टिव था जो स्लीव्स की तरह कैरी किया गया था।

5. वरूण धवन के साथ कियारा ने एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें कियारा ने थ्री पीस आउटफिट पहना था। प्लाजो पेंट्स, ब्लाउज टॉप और लोंग जैकेट। पूरी जैकेट पर हैवी वर्क था और यह ट्रांसपेरेंट थी। इसके साथ भी कियारा ने चौकर नेकलेस ही कैरी किया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

6. कियारा ने एक नेवी ब्लू वेलवेट लहंगा भी कैरी किया था जिसके साथ दुपट्टा भी वेलवेट में था। कियारा ने इसके साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। और गले में पर्ल नेकलेस वियर किया था जबकि कानों में उन्होंने कुछ नहीं पहना था।

7. कियारा ने एक फिल्म प्रमोशन के साथ पूरी ब्लैक साड़ी पहनी थी। इस तरह की साड़ी लड़कियों को बहुत पसंद आती हैं और स्लिम गर्ल्स को यह जंचती भी बहुत है। इसके साथ भी उन्होंने मैचिंग नेकलेस पहना था।

Content Writer

Vandana