उडारियां फेम जैस्मीन संधू की फैन हुई लड़कियां, शरारे से लेकर लहंगे तक देखें Best Dresses

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2024 - 04:40 PM (IST)

उडारियां फेम जैस्मीन संधू उर्फ ईशा मालवीय इन दिनों बिग बॉस के चलते खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। यहां भी वह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं वहीं इसके अलावा लोग ईशा के ड्रेसअप औऱ मेकअप से भी काफी इंप्रेस हैं तो चलिए आपको ईशा की कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं जो लड़कियों को खूब पसंद आ रही हैं।

1. ईशा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने वीडियो शेयर की थी। साड़ी में ईशा बहुत प्यारी लग रही थी। उन्होंने पेस्टल आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने वेस्ट बेल्ट लगाई थी। वहीं साड़ी के साथ उन्होंने अलग से मैचिंग एक लोन्ग केप स्टाइल दुपट्टा कैरी किया था। वैसे इन दिनों साड़ी के साथ केप कैरी करने का खूब ट्रैंड चल रहा हैं और लड़कियों को ईशा की ये ड्रेस बहुत पसंद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

2. सूट में तो वैसे ही ईशा मालवीय बहुत सुंदर लगती हैं। ईशा ने एक कलरफुल शरारा सूट पहना था जिस पर हैवी वर्क था। इस थ्री डी सूट के साथ ईशा ने हैवी ओवरसाइज कलरफुल ईयररिंग्स पहने थे। सूट में ईशा को बहुत पसंद किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

3. ईशा पर वेस्टर्न ड्रेसेज भी बहुत जंचती हैं। ईशा ने रेड कलर की टूले-नेट की रफ्फल ड्रेस पहनी थी। जिसका टॉप भी रफ्फल डिजाइन में था और फिशकट स्कर्ट की बॉटम में रफ्फल डिजाइन था। ये ड्रेस बहुत प्यारी लगती हैं लेकिन स्लिम लड़कियों को। इसके साथ ईशा ने साइड पोनी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

4. ईशा ने एक नियॉन ग्रीन कलर का लहंगा भी पहना था जिस पर हैवी गोल्डन वर्क था। ईशा ने लहंगे के साथ चोली बहुत ही सैक्सी वियर की थी जिसका बैक डिजाइन बहुत सुंदर था। गले में मैचिंग पर्ल और स्टड ईयररिंग्स पहने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

5. ईशा मालवीय ने एक व्हाइट हैवी वर्क वाली नेट की साड़ी पहनी थी, इस ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी झुमका वियर किए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

6. ईशा का बोल्ड अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आता है। ईशा ने एक ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ईशा ने स्टाइलिश सा हेयरस्टाइल किया था और ओवरसाइज्ड रिंग बालियां पहनी थी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

Content Writer

Vandana