DIY: इस दीवाली अपने हाथों से तैयार करें दीये, देखिये खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 06:01 PM (IST)

दीपमाला का त्योहार दीवाली बस आने ही वाला है। ऐसे में लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं। चारों तरफ दीये की रोशनी फैलने से पूरा घर जगमगा उठता है। पहले समय में तो मिट्टी से तैयार दीये मिलते थे। मगर आज कल दीयों में भी कई स्टाइल आ गए है। वैसे तो बाजार से अलग- अलग डिजाइन के दीये मिल जाएंगे। मगर आप चाहे तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दीयों की कुछ अलग-अलग तस्वीरें दिखाते हैं। ऐसे में इस दीवाली आप अपने घरों को और भी सुंदर व शानदार कैसे बना सकते है। 

मटके की शेप के दीयों को पेंट कर राजस्थानी लुक दे सकते हैं। 

इन्हें स्टोन भी लगा सकते हैं। 

मल्टी कलर लेस से भी इसे सजाया जा सकता है। 

कांच के गिलास में दीयों को रखने से भी यह यूनिक लुक देगा। 

स्टोन व कलर से प्लेट सजा कर उसपर कटोरी रख कर भी दीये को अलग तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं। 

आप चाहे तो स्टोन की मदद से भी इसे सजा सकते हैं। इसके लिए कलरफुल स्टोन को दीये के आसपास चिपका दें। 

पेंटिंग कलर के साथ इसे अपने मनपसंद रंग करके भी दीये तैयार किए जा सकते हैं। 

मटके की शेप के दीयों को गोटा पट्टी से कुछ इस तरह सजा सकते हैं। 

कपड़े और गोटा पट्टी से भी दीये सजाएं जा सकते हैं। 

अगर आपके पास छोटे से कंटेनर पड़े हैं तो आप उसमें मोम भर कर भी दिए तैयार सकते हैं। 

पुरानी चुड़ियों को गोंद से चिपका कर उसका स्टैंड बनाकर उसमें दीया रख कर घर को सजाया जा सकता है। 

 

Content Writer

neetu