दिल के मरीजों के लिए बेस्ट डाइट चार्ट, फॉलो करें और रहे स्वस्थ

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 02:29 PM (IST)

डाइट चार्ट : दिल की समस्या कितनी गंभीर है, उसी के आधार पर खानपान भी होना चाहिए। खाद्य-पदार्थों से कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड प्रेशर का स्‍तर नियंत्रित होता है। कैलोरी, वसा, कोलेस्‍ट्रॉल, सोडियम आदि की मात्रा को निधार्रित करके दिल की बीमारियों को कम किया जा सकता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल,सोडियम,वसा और कैलोरी का स्तर बढ़ जाने पर दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। छोटी उम्र के लोग भी दिल के रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिसका कारण खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की अनदेखी हो सकती है। 

 

बढ़ सकती है रोगियों की संख्या
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, यदि दिल की बीमारियों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वर्ष 2020 तक देश में लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा मरीज होंगे। 

 

डाइट चार्ट (Diet Chart) करें फॉलो

दिल की समस्याओं से बचने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट चार्ट को फॉलो करना बहुत जरूरी है लेकिन डाइट चार्ट के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

 

हृदय रोग में भोजन (Diet For Heart Patient)

सुबह सात बजे का डाइट 
सुबह एक गिलास बिना मलाई के दूध का सेवन करें। इसके साथ 3-4 भिगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। 

नौ बजे का डाइट प्लान 
एक कटोरी अंकुरित अनाज के साथ वेजीटेबल उपमा खाएं।

दोपहर 12 बजे का खाना 
दोपहर के खाने में 2 रोटी, 1 कटोरी दाल, आधा कटोरी चावल, 1 कटोरी हरी सब्जी, 1 कटोरी दही और सलाद का सेवन करना लाभकारी है।

 

चार बजे का भोजन 
1 कप चाय और 2 बिस्कुट का खाएं। चाय नहीं पीना चाहते तो इसकी जगह पर फल जैसे सेब, संतरा,नाशपति या अनार का सेवन करने। 

रात का खाना
रात को हल्का भोजन करें और आठ बजे के बाद खाना न खाएं। सोने से 1 घंटा पहले 1 कप दूध पीएं। 

 

डाइट चार्ट बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल

1. खाने में घी या तेल का कम से कम इस्तेमाल करें। 
2. ज्यादा नमक न खाएं। 
3. शराब और धूम्रपान से परहेज करें। 
4. रोजाना आंवले का सेवन करें। 
5. हल्का-फुल्का व्यायाम और मॉर्निंग वॉक जरूरी। 

Content Writer

Priya verma