देश की इन 5 जगहों पर परिवार संग मनाएं क्रिसमस

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 06:43 PM (IST)

क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है, ईसाई धर्म के लोग इसे बड़ी  धूम-धाम से मनाते हैं। दिंसबर का महीना शुरु होते ही लोग क्रिसमस की तैयारी  करने में लग जाते हैं, जैसे-जैसे 25 दिसबंर नजदीक आती जाती है लोग सेलीब्रेटिव मूड में आ जाते हैं। ईसाई धर्म में इस दिन को बड़े दिन के नाम पर मनाया जाता है। इस बार क्रिसमस मंगलवार को आ रहा है। भारत में ऐसे बहुत से शहर जहां क्रिसमस बहुत धूमधाम और सुंदर तरीके से मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ उन शहरों के नाम बताते हैं जहां आप भी जाकर अपने इस क्रिसमस को यादगार बना सकते हैं...

 

गोवा

गोवा में क्रिसमस बीच पार्टी काफी फेमस है। इस दिन पूरा गोवा रात को भी सूरज की तरह चमक रहा होता है। अगर आप खाने के शौकीन है तो इस क्रिसमस गोवा का प्लान जरुर बनाएं। गोवा में क्रिसमस का उंमग और तरंग आपको कहीं और देखने को नही मिलेगा। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक गोवा इसी तरह सजा रहता है।

Image result for goa christmas celebration,nari

शिमला

क्रिसमस मनाने के लिए शिमला भी एक बैस्ट जगह है। ये शहर  क्रिसमस के लिए फेमस है। इस पर्व को सैलीब्रेट करने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते है और बड़े उल्लास से इसे मनाते हैं। यह शहर लजीज और स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां के बजारों मे आपको क्रिसमस की खबू रौनक देखने को मिलेगी।

Related image,nari

कोच्चि

अगर आप भीड-भाड से दुर रहकर क्रिसमस का पर्व मनाना चाहते है तो कोच्चि आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां काफी ऐतहासिक चर्च होने के कारण  दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां क्रिसमस मनाने आते है। यहां पर आपको बहुत से क्रिसमस ट्री , घर-दुकाने , सैंटा और जीसस की मूर्तियां देखने को मिलेगी। यह शहर डांस और म्यूजिक के लिए काफी फेमस है।

Image result for kochi christmas,nari

शिलांग

मेघालय की राजधानी शिलांग अपनी  प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है, यहां के झरने, बगीचे, पहाड़ क्रिसमस को और भी खास बना देता है। यहां क्रिसमस का पर्व बडे़ ,जोश और उल्लास से मनाया जाता है। 'नैरी हेल्प क्रिस्चियन कैथेड्रल' इस नगरी का बहुत ही बड़ा और खूबसूरत चर्च है।

Image result for shillong christmas,nari

केरल

केरल में भी क्रिसमस पर्व को बड़े उल्लाह से मनाया जाता है। चर्च को बडी खूबसूरत लाइट व फूलों से सजाया जाता है। यहां के चर्च की घंटी को विशेष रुप से सजाया जाता है। मध्य रात को घटियों की आवाजं बहुत ही सुदंर  लगती है और आसमान चारों ओर से पटाखे से गूंज उठता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static