जन्माष्टमी स्पेशल: दही, हंडी और बांसुरी से सजाए कान्हा के लिए केक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 05:11 PM (IST)

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भारत क्या विदेशों में भी मनाया जाता है। इस दिन सभी भक्तजन भगवान के जन्मोत्सव को मनाने के लिए खासतौर पर पूजा- अर्चना करते हैं। वे उन्हें अलग- अलग चीजों का भोग लगाते हैं। वहीं कुछ लोग कान्हा जी के जन्मदिन को मनाने के लिए उन्हें अपने बच्चे की तरह समझते हुुए केक भी काटते हैं। ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने घर में मौजूद लड्डू गोपाल के लिए केक बनाने का सोच रहे हैं तो ऐसे में आप उनके लिए अलग और यूनिक डिजाइन का केक तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ यूनिक और डिफरैंट केक की तस्वीरें दिखाते हैं। ऐसे में आप इससे आइडिया लेकर कान्हा जी के लिए भोग के रूप में केक तैयार कर सकते हैं। 

आप केक के ऊपर राधा- कृष्ण की मूर्ति बना सकते हैं। 

कृष्ण के जन्मोत्सव का दृश्य भी दिखा सकते हैं। 

नटखट बाल- गोपाल के साथ उनके बड़े भाई बलराम और गायों को क्रीम के साथ बना सकते हैं।  

कृष्णा जी की सबसे प्रिय बांसुरी, मोर पंख और दही हांडी के साथ भी केक को तैयार किया जा सकता है।

माखन को खाते हुए कान्हा का केक भी आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा। 

 

Content Writer

neetu