खूबसूरती से भरी है भारत की ये जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 05:23 PM (IST)

कोरोना के कारण घूमने-फिरने पर रोक थी। वहीं घूमने के शौकीन लोग घरों में कैद होकर बेहद ही परेशान थे। मगर अब कोरोना के मामलों में कमी आने से देशभर में घूमने की जगह खुल गई है। ऐसे में आप अब अपनी मनपसंद जगह पर घूमने का प्लान कर सकती है। चलिए आज हम आपको भारत की 3 जगहों के बारे में बताते हैं, जो बेहद ही खूबसूरती से भरी है। यहां पर आप अपनी छुट्टियां अच्छे से एन्जॉय करने के साथ सुकून का अहसास करेगी।

औली

भारत की देव भूमि मानी जानी वाली उत्तराखंड में स्थित औली घूमने की परफेक्ट जगह है। यहां पर आप पार्टनर, दोस्तों व फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बता दें, औली में भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी पर्वत है। ऐसे में आप इस देखने व फोटो क्लिक करवाने का लुत्फ उठा सकती है। यहां की खूबसूरती व शांत वातावरण आपका दिल मोह लेगा।

माथेरान

मुंबई या उसके आसपास रहने वाले लोग माथेरान घूमने जा सकते हैं। इस समय यहां का मौसम एकदम सुहावना होगा। ऐसे में आपको शांति व सुकून मिलेगा। यहां पर आप टॉय ट्रेन की सवारी करने का मजा उठा सकते हैं। आपको यहां पर शिमला घूमने जितना मजा आएगा।

स्पीति वैली

अगर आप पहाड़ देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्पीति वैली में घूमने जाएं। यह हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत व प्राकृतिक नजारों से भरी घाटी है। यहां आपको सुकून का अहसास होगा। आप यहां पर फैमिली या दोस्तों के साथ ऊंचे-ऊंचे पर्वत और ग्लेशियरों का नजारा देखने का मजा ले सकते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं।  

 

 

 

 


Content Writer

neetu