सही समय पर खाया खाना ही आपको रख सकता है सेहतमंद

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 03:40 PM (IST)

केवल अच्‍छा खाने से ही सेहत अच्‍छी नहीं हो सकती है। इसके लिए खान-पान का समय भी सही होना चाहिए।  समय-समय पर शरीर को पोषक तत्‍वों की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए भोजन भी निर्धारित समय पर करना चाहिए।  आज हम आपको बता रहे हैं कि खाने का सही समय जो आपको सेहतमंद बनाने में कारगार साबित होगा।

 

1.दूध पीने का सही समय रात को सोने से पहले का है। आगर आप सुबह के टाईम दूध पीते हैं तो ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
2.कॉफी पीने का समय दिन का है जबकि सुबह-सुबह या रात को कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।
3.चावल खाने का सही समय दिन का है। रात को चावल खाने से मोटापा बढ़ता है।
4.सेब अगर आप सुबह-सुबह खाएं तो आपकी सेहत के लिए अच्छा है। शाम या रात को इसका सेवन नहीं करना चाहिए । कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं अगर सुबह खाली पेट सेब खाएं तो बच्चा स्वस्थ होता है। 
5.दालें रात को खानी चाहिए। इससे पेट हलका रहता है।
6.केले को दोपहर में खाना चाहिए। 
7.दही रात को नहीं खाना चाहिए।

Content Writer

Sonia Goswami