नवरात्रि: कन्या पूजन के बाद कन्याओं को दिए ये Special Gifts

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 05:47 PM (IST)

नवरात्रि दौरान देशभर के लोग देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। वहीं कई राज्यों में अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान 5, 7, 11 कन्याओं की पूजा करके उन्हें भोग लगाने से देवी मां की असीम कृपा मिलती है। जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की व खुशियों के द्वार खुलते हैं। वहीं कन्या पूजन के दिन लोग कन्याओं को अलग-अलग उपहार भी देते हैं। ताकि वे घर से खुशी-खुशी विदाई लें। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ खास उपहार बताते हैं, जो आप कन्याओं को दे सकते हैं।

सेफ्टी का सामान

कोरोना भले ही थोड़ा थम गया है मगर अभी भी हमें खुद की सेफ्टी रखनी जरूरी है। ऐसे में आप इस दौरान कन्याओं को हैंड सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, हैंडवॉश आदि भेंट दे सकते हैं। आप उनके लिए घर पर खुद कपड़े से मास्क बनाकर भी गिफ्ट कर सकती है।

पढ़ाई का सामान

आप बच्चों को पढ़ाई से जुड़ा सामान भी दे सकती है। ये उनके काम भी आएगा। ऐसे में आप उन्हें किताबें, कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर आदि उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें स्कूल बैग, बोतल, टिफिन आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं।

चावल

कन्याओं को चावल देना बेहद शुभ माना जाता है। जिस तरह शादी के बाद विदाई दौरान बेटी को हाथ में चावल देकर विदा करना शुभ होता है। ठीक उसी तरह घर आई कन्याओं को भी चावल देना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

चांदी का सिक्का या रूपए

चांदी को बेहद ही पवित्र धातु माना जाता है। ऐसे में इस कन्या पूजन में कन्याओं को चांदी का सिक्का भेंट स्वरूप दे सकती है। इससे आपपर व आपके घर पर देवी मां की असीम कृपा बनी रहेगी। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो अपने सामर्थ्य अनुसार कन्याओं को 5, 11, 21, 51, 101 रूपए भेंट करें।

श्रृंगार का सामान

इस दौरान कन्याओं को श्रृंगार का सामान देना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे देवी दुर्गा की असीम कृपा होती है। साथ ही घर में सुख-समद्धि व खुशियों का संचार होता है।

लाल वस्त्र और फल

इस शुभ पर्व पर कन्याओं को लाल रंग का कोई वस्त्र या चुनरी दें। इससे देवी मां की असीम कृपा आपपर बरसेगी। ठीक इसी तरह कन्याओं को कोई भी मौसमी फल दें। आप चाहे तो देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के प्रिय फल केला, नारियल दे सकती है। मान्यता है कि इन दोनों का एकसाथ दान करने से घर में सुख व समृद्धि का वास होता है।

 

Content Writer

neetu