सुंदर और सुशील! हर लड़की को पसंद आई Yami Gautam की ये 5 Dresses

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 07:10 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही स्टाइलिश भी लोगों को वो लहंगे-साड़ी में भी अच्छी लगती हैं और वेस्टर्न ड्रेसेज में भी। वो जो भी पहनती हैं, उसमें डिसेंट और रॉयल लगती हैं क्योंकि खुद को स्टाइल कैसे करना हैं वो बखूबी जानती है और जैसीवो ड्रेस पहनती हैं वैसा ही मेकअप और हेयरस्टाइल रखती हैं। उनके जैसी ड्रेसेज हर लड़की ट्राई कर सकती है।

चलिए आपको उनकी कुछ डिसेंट व रॉयल लुक देने वाली ड्रेसेज की झलक दिखाते हैं।

1. लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2019 में यामी रॉ मैंगो की सिल्वर ग्रे टोन देने वाली बॉर्डर एम्ब्रायडरी वाली साड़ी में नजर आई थी जिसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्लाउज पहनता था। साड़ी जितनी डिसेंट थी, उतनी ही यामी खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ यामी ने हल्की सी ज्यूलरी पहनी। फैंस ने उन्हें ब्यूटीफूल स्टनिंग, लुकिंग गॉर्जियस जैसे कई कमेंट्स दिए।

2. रैंप पर भी यामी अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती रही हैं। लेक्मे फैशन वीक में वह श्यामल भूमिका के खूबसूरत पेस्टल फ्लोरल लहंगे में दिखीं थी जिसके साथ यामी ने केप स्टाइल में दुपट्टा कैरी किया था।

3. पति अदितीय धर के साथ वह जीयो इवेंट में भी साड़ी पहनकर आई थी उनकी ये साड़ी भी काफी पसंद की गई थी।

4.नेक्सब्रैंड इवेंट में यामी बॉस लेडी लुक में स्पॉट हुई थी। यामी ने यैलो कलर का पेंटसूट ट्राई किया था उनकी ये लुक भी पसंद की गई थी।

5. यामी ने हॉट रैड कलर की रफ्फल फ्रॉक और मैचिंग स्लिपर्स पहनकर भी एक फोटो शूट करवाया था। उनकी ये वेस्टर्न लुक भी फैंस को बहुत पसंद आई थी।


 

Content Writer

Vandana