Durga Puja में पहनी इन 10 Sarees पर टिकी सबकी नजरें, Blouse भी Limelight में

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 04:50 PM (IST)

इस समय बी-टाउन नगरी में फेस्टिवल का जश्न चल रहा है। नवरात्रि और मां दुर्गा की पूजा हो रही हैं। दीवाज ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सज-धज कर फेस्टिव इवेंट्स अटैंड कर रही हैं। बॉलीवुड हो या टीवी की एक्ट्रेस, ज्यादातर दीवाज ट्रेडिशनल साड़ी लुक में ही नजर आ रही हैं। दुर्गा पूजा बंगाली फेस्टिव है तो बंगाल से संबंध रखने वाली बी-टाउन एक्ट्रेस का लुक तो सच में देखने वाला है। काजोल-रानी से लेकर जया बच्चन तक सब पारम्परिक लुक में बहुत ज्यादा प्यारी लग रही थीं। चलिए आपको सबकी साड़ी लुक ही दिखाते हैं।

1. सबसे पहले बात करते हैं जया बच्चन की जो सिल्क बॉर्डर साड़ी में बहुत प्यारी और डिसेंट लग रही थी। जया बच्चन की साड़ी ऑरेंज और डार्क पिंक-टू शेड में थी जिसपर गोल्डन वर्क था। जया जी ने गले में मैचिंग सेट और बालों पर फूल सजाकर जूड़ा किया था। जया हमेशा से ही डिसेंट लगती हैं और इस लुक में भी वह शानदार दिखीं।

2. काजोल ने भी दुर्गा पूजा के दौरान एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी, लेकिन काजोल की नियॉन ग्रीन साड़ी बहुत ज्यादा पसंद की गई। इसके साथ काजोल ने मैचिंग गोल्डन ब्लाउज और पोटली बैग  कैरी थी। साड़ी काफी हल्की-फुल्की लग रही थी।

3. रानी मुखर्जी भी इस समय दुर्गा पूजा पंडाल में ही नजर आ रही हैं। रानी ने भी साड़ी में सबको इंप्रेस कर रही हैं।  रानी की अभी तक 3 साड़ी लुक सामने आई हैं और तीनों में ही वो लाजवाब लग रही थी। बसे पहले दिन रानी ने गोल्डन आइवरी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। गले में उन्होंने रैड कलर का नेकलेस सेट पहना जो पसंद किया गया। 

4. टीवी एक्ट्रेस नायरा बैनर्जी भी साड़ी में नजर आई। उन्होंने पिंक कलर की ट्रडीशनल साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्हें स्ट्राइप स्टाइल ब्रालेट ब्लाउज पहना था। नायरा की स्किन काफी ग्लोइंग लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nyrraa M Banerji (@nyra_banerjee)


 
5. हेमा मालिनी और ईशा देओल भी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची थी। दोनों मां बेटी- एक दम ट्रडीशनल गेटअप लिए पहुंची थी। हेमा ने जहां पर्पल बनारसी साड़ी पहनी थी वहीं ईशा देओल गोल्डन कांजीवरम साड़ी में दिखी थी। दोनों की लुक को फैंस ने काफी पसंद किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

6. समोना चक्रवर्ती और रिद्धिमा पंडित भी पंडाल में दुर्गा पूजा करने पहुंची। समोना और रिद्धिमा दोनों ने रैड साड़ी पहनी थी और दोना का लुक काफी पसंद किया गया।

7. अनुपमा अक्का रूपाली गांगुली भी दुर्गा दर्शन करने साड़ी में ही पहुंची। उन्होंने आरेंज और रैड साड़ी वियर की। लोगों को उनका रैड साड़ी वाला लुक बहुत पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

8. राज कुमार राव और पत्रलेखा भी देवी दर्शन  के लिए पहुंचे। पत्रलेखा ने भी क्रीम व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थी। पत्रलेखा का स्टाइल भी फैंस को बहुत पसंद आया। उनकी साड़ी लुक में रॉयलनेस और सादगी झलक रही थी।

9. इश्तिा दत्ता भी खूबसूरत साड़ियों में दिखीं। बंगाली सिग्नेचर स्टाइल व्हाइट एंड रैड साड़ी में इश्तिा बहुत प्यारी लग रही थी।

10. बिपाशा बसु भी अपने पति करण और बेटी देवी के साथ मां के दरबार पहुंची। बिपाशा ने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और गजरा लगाकर जूड़ा किया था।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

तो देखा आपने फेस्टिव सीजन में तो एक्ट्रेस का देसी अंदाज।

 

Content Writer

Vandana